होम = मनोरंजन = काजोल और ट्विंकल के चैट शो ‘टू मच’ पर सलमान ने क्या कहा? जिससे काजोल हुई भावुक

काजोल और ट्विंकल के चैट शो ‘टू मच’ पर सलमान ने क्या कहा? जिससे काजोल हुई भावुक

by | Sep 26, 2025 | मनोरंजन

Kajol-Twinkle Chat Show : काजोल और ट्विंकल खन्ना के चर्चित चैट शो ‘टू मच’ की शुरुआत 25 सितंबर से हुई। शो के पहले एपिसोड में मेहमान के तौर पर आमिर खान और सलमान खान पहुंचे। बातचीत के दौरान कई मजेदार किस्से सामने आए, लेकिन सबसे भावुक लम्हा तब आया जब सलमान ने काजोल के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।

शोमू मुखर्जी संग गहरा रिश्ता

सलमान खान ने बताया कि काजोल (Kajol-Twinkle Chat Show) के पिता शोमू मुखर्जी उनके बेहद करीबी थे। वह अक्सर सलमान के घर आया-जाया करते थे। एक्टर ने कहा, “हम दोनों बहुत करीब थे। वह हफ्ते में दो-तीन बार मेरे घर आते थे। अपने निधन से महज दो दिन पहले भी वह हमेशा की तरह लुंगी पहनकर मेरे घर आए थे। हालांकि तब उनकी सेहत ठीक नहीं थी।”

आखिरी बार की बातचीत

सलमान ने शोमू मुखर्जी संग अपनी अंतिम मुलाकात को याद करते हुए कहा, “उस दिन उन्होंने मुझसे कहा, ‘यार, एक ड्रिंक पिला।’ मैंने मना किया लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा, ‘कुछ दिनों में जा रहा हूं, एक पिला दे।’ उनकी जिद के आगे मैंने मान लिया। दो दिन बाद ही उनके निधन की खबर आई, जो मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। काजोल ने यह किस्सा सुनते ही अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और शो के दौरान भावुक हो गई।

ये भी पढ़ेरोमांस से लेकर क्राइम थ्रिलर तक, इस वीकेंड दर्शकों के लिए OTT पर है मनोरंजन की बरसात

क्या है सलमान का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो सलमान खान हाल ही में ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘बैटल ऑफ गलवां’ फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। इसके अलावा वह टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की मेजबानी भी कर रहे हैं।

Tags :

बंगाल