होम = मनोरंजन = रिसेप्शन में ट्रेडिनल लुक में नज़र आए विजय-रश्मिका, अल्लू अर्जुन-राम चरण समेत पहुंचे ये स्टार्स

रिसेप्शन में ट्रेडिनल लुक में नज़र आए विजय-रश्मिका, अल्लू अर्जुन-राम चरण समेत पहुंचे ये स्टार्स

Vijay-Rashmika Reception News: राजस्थान के उदयपुर में वेडिंग के बाद अब साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देकर अपनी खुशियों को और खास बना दिया। बुधवार को होटल ताज कृष्णा में आयोजित इस भव्य समारोह में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। करण जौहर और कृति सेनन से लेकर चिरंजीवी, नागार्जुन और रामचरण जैसे दिग्गज सितारों ने नवविवाहित कपल को शुभकामनाएं दीं, जिससे यह रिसेप्शन स्टार्स से भरी एक यादगार शाम बन गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच कार्ड से थी रिसेप्शन में एंट्री

हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान साउथ इंडस्ट्री से सरथ कुमार अपनी पत्नी राधिका सरधकुमार के साथ पहुंचे। सरथकुमार ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना, जबकि राधिका ने डार्क ग्रीन साड़ी में शिरकत की। अल्लू अर्जुन भी रिसेप्शन में शामिल हुए।

कृति ने अपने खूबसूरत अंदाज में दिखीं

इस रिसेप्शन पार्टी में जहां कृति ने अपने खूबसूरत अंदाज से सबका दिल जीता वहीं इस मौके पर रिया चक्रवर्ती भी नजर आईं। रिया की मौजूदगी पर कई लोग हैरान भी नजर आए हैं और काफी लोगों ने उनपर प्यार बरसाया है।

ये भी पढ़ें: कपड़े नहीं, रश्मिका और विजय की जूलरी है चर्चा में; सिर से पैर तक गोल्ड में नजर आए कपल

बंगाल