होम = मनोरंजन = दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन, दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन, दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

by | Oct 26, 2025 | मनोरंजन

Satish Shah Death : बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता सतीश शाह का शनिवार दोपहर निधन हो गया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के दौरान उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे वे लंच कर रहे थे, तभी अचानक बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पार्थिव शरीर घर लाया गया, अंतिम संस्कार आज दोपहर

सतीश शाह का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के माध्यम से उनके घर लाया गया, जहां परिवार और करीबियों ने अंतिम दर्शन किए। आज दोपहर 12 बजे मुंबई के विले पार्ले (वेस्ट) स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं, उनके घर पहुंच रहे हैं। माहौल गमगीन है और पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

ऑनस्क्रीन बेटे सुमित राघवन का भावुक संदेश

सतीश शाह के साथ ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में काम कर चुके अभिनेता सुमित राघवन ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,“2004 में हमने साराभाई वर्सेस साराभाई की शुरुआत की थी। तब वो शो चला नहीं, लेकिन आज वो लोगों के दिलों में बस गया है। लोग अपने घर के सदस्यों को शो के किरदारों से जोड़ते हैं, पर किसी ने कभी नहीं कहा कि मेरे घर के इंद्रवदन हैं। क्योंकि इंद्रवदन जैसे सिर्फ एक ही थे सतीश काका।”

उन्होंने आगे कहा, “आज हमारे साराभाई परिवार के सबसे सीनियर सदस्य और मार्गदर्शक हमें छोड़कर चले गए। डैड, आपका सफर शुभ हो, हम आपसे दूसरी दुनिया में फिर मिलेंगे।”

पत्नी के लिए करवाई थी किडनी ट्रांसप्लांट

सतीश शाह के करीबी मित्र सचिन पिलगांवकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे लंबे समय से डायलिसिस पर थे। उनकी पत्नी मधू शाह अल्जाइमर रोग से पीड़ित हैं। अपनी पत्नी के बेहतर जीवन की कामना करते हुए सतीश शाह ने इसी वर्ष किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी।

ये भी पढ़े – Satish Shah Death : दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्म जगत में छाया शोक

सचिन ने कहा, “सतीश बेहद संवेदनशील इंसान थे। उन्होंने हमेशा परिवार और दोस्तों को प्राथमिकता दी। उनका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है।” फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम दर्शकों तक, हर कोई ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘मेनें प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसे यादगार किरदारों से उन्हें हमेशा याद रखेगा।

बंगाल