Jolly LLB 3 : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके बाद फैंस को इस फिल्म को लेकर बेकरारी बढ़ गई है। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों ही जॉली के रूप में नजर आ रहे हैं।
दो जॉली आमने-सामने
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस बार दर्शकों को दो-दो जॉली दिखाई देंगे—अक्षय और अरशद, दोनों वकील की भूमिका में आमने-सामने खड़े हैं।
ट्रेलर की झलक
ट्रेलर की शुरुआत एक भावुक डायलॉग से होती है: “मेरे दादा को परदादा से और मुझे पिता से जो विरासत में मिली, वही सौंपना चाहता था मैं अपने बेटे को।” इसके साथ ही दंगे, पुलिस लाठीचार्ज और सामाजिक उथल-पुथल के सीन दिखाई देते हैं।
अक्षय की एंट्री और ड्रामा
अक्षय कुमार स्कूटर पर आते हैं और कहते हैं—“कोई जॉली बोले तो उसे मेरे पास ही लेकर आना।” वहीं हुमा कुरैशी, जिनकी आदतों से अक्षय परेशान रहते हैं, ट्रेलर में अलग रंग भरती हैं।
कहानी और स्टारकास्ट
इस बार फिल्म की कहानी जमीन विवाद पर आधारित है। इसमें गजराज राव एक प्रभावशाली किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे।
ये भी पढ़े : October Box Office: दिवाली पर धमाका, रिलीज होंगी वरुण धवन से आयुष्मान तक की फिल्में
रिलीज डेट
‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

