Toxic Teaser: केजीएफ 2 के स्टार यश ने जब से अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ऐलान किया, तभी से फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यश के जन्मदिन पर जारी फर्स्ट लुक ने उनके किरदार का नया अवतार पेश किया, जिसे देख फैंस बस शॉक में ही रह गए थे। जहां एक तरफ यह अवतार हर मसाला फिल्म प्रेमी का ड्रीम है, वहीं पारिवारिक फिल्मों के फैन्स के लिए यह थोड़ा चौंकाने वाला भी था।
टीजर में दिखा नया अंदाज
बता दें कि अब ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जो यश को एक अलग रूप में पेश कर रहा है। फर्स्ट लुक में जहां यश का किरदार महाठरकी स्टाइल में नजर आ रहा था, वहीं टीजर में उनका नया अंदाज देखने को मिलता है। टीजर के दौरान यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में यश डबल रोल निभा सकते हैं।
टीजर का पहला हिस्सा 80 के दशक के पीरियड गैंगस्टर ड्रामा जैसा लग रहा है, जहां यश पुराने स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे हिस्से में उनका मॉडर्न अवतार दिखाई दे रहा है। कहानी किसी माफिया एम्पायर के इर्द-गिर्द घूमती दिख रही है, जिसमें यश का ओल्ड अवतार साम्राज्य खोने और यंग अवतार उसे फिर से कब्जाने की कोशिश करता नजर आता है।
टीजर में हिंसा और ग्राफिक लेवल ऐसे हैं कि यह ‘एनिमल’ के बाद के दौर की धमाकेदार एक्शन को टक्कर देने को तैयार दिख रहा है। खून-खच्चर और एक्शन के दृश्य भरपूर हैं।
फैंस को छुपी हुई कहानी से मिलेगा सरप्राइज
हालांकि फिल्म में आधा दर्जन से ज्यादा एक्ट्रेसेज़ हैं, लेकिन टीजर में किसी भी एक्ट्रेस का सीन नहीं दिखाया गया। कुछ फैंस इसे निराशाजनक मान सकते हैं, लेकिन डायरेक्टर Gitu Mohandas ने कहानी को छुपाकर रखा है। टीजर में जितना दिख रहा है, पर्दे के पीछे उससे कहीं ज्यादा रोमांचक मोमेंट्स हैं।
रिलीज डेट और बड़ा मुकाबला
यश की ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। हालांकि, दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर 2’ ने भी उसी दिन रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है।
टीजर ने साफ कर दिया है कि यश पूरी तरह तैयार हैं। गीतू मोहनदास का डायरेक्शन स्टाइलिश और मास सिनेमा से भरपूर है। टीजर में दिखाया गया कंटेंट फैंस की जिज्ञासा बढ़ा रहा है और यह उन्हें ट्रेलर और फिर फिल्म तक खींचकर ले जाएगा।
ये भी पढ़ें: बालकनी से शुरू हुआ सलीम खान का प्यार, छिपकर देखते थे सलमा को; 60 साल से निभा रहे हैं साथ

