मुंबई। 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का पीछा नहीं छोड़ रहा। ठग सुकेश ने एक बार फिर से जैकलीन फर्नांडिस के नाम जेल से ही प्रेम पत्र लिखा है। उसने अभिनेत्री के नए गाने दम दम की खूब तारीफ की। कहा इसको हिट बनाने के लिए फैंस के लिए वह लकी ड्रा निकालेगा।
जैकलीन हिम्मत देती है
सुकेश ने अपने लेटर में लिखा है- दुनिया की सबसे बुरी जगह में तुम मेरी इकलौती ताकत हो। तुमने मुझे हिम्मत दी है, आगे बढ़ाया है। वो तुम हो, जिसकी वजह से मैं तुमको परिभाषित करता हूं। हालांकि ये एक लंबी लिस्ट है, हर वजह में पहला कारण तुम हो।
मेरा दिल चुरा लेती हो
सुकेश आगे लिखता है कि तुम मुझे कभी भी निराश नहीं करती हो। हर बार मुझे हैरान करके मेरा दिल चुरा लेती हो। मैंने इसे कई बार देखा है, महसूस किया है। दम दम गाने की हर लाइन और हर सीन में हमारा प्यार और स्थिति दिखता है। खासकर वो पंक्तियां- तेरे बिना निकले दम दम, सांसे हैं सीने में कम कम। बेबी ये एकदम हमारी सिचुएशन जैसा है। वाइब भी बिल्कुल वैसा देता है।
जैकलीन की मांग हुई ख़ारिज
मालूम हो कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसा हुआ है। इस केस की जांच के समय ये सामने आया कि जैकलीन उसके साथ रिश्ते में थी। तबसे एक्ट्रेस भी जाँच के दायरे में हैं। कुछ समय पहले जैकलीन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ चल रहे ED के केस को रद्द करने की मांग की थी। गुरुवार को हाईकोर्ट ने अभिनेत्री के इस मांग को ख़ारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें-
गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल पर युवती के गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

