होम = मनोरंजन = Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna की कमाई का हैरान कर देने वाला सच, प्राइज मनी से कहीं ज्यादा फीस!

Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna की कमाई का हैरान कर देने वाला सच, प्राइज मनी से कहीं ज्यादा फीस!

by | Dec 8, 2025 | मनोरंजन

Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले काफी रोमांचक रहा, जहां सस्पेंस बना रहा कि आखिर कौन विनर बनेगा। लेकिन अंत में, फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए गौरव खन्ना ने यह खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें शो की विनर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनाम राशि भी मिली, लेकिन क्या आपको पता है कि गौरव खन्ना ने इस प्राइज मनी से कहीं ज्यादा अपनी फीस से कमाया है?

टीवी इंडस्ट्री में गौरव खन्ना का शानदार सफर

गौरव खन्ना ने टीवी शो अनुपमा में आदर्श पति अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उनके लुक्स और चार्म ने फीमेल फैंस का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग लिया और सीजन 3 के विनर बने। उनके लिए यह सफर बहुत ही शानदार रहा है।

बिग बॉस 19 में कितनी कमाई की गौरव ने?

गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19(Bigg Boss 19) में पहले दिन से एंट्री ली थी और 15 हफ्तों तक शो में बने रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें शो के लिए प्रति सप्ताह 17.5 लाख रुपये की फीस मिल रही थी। वह शो के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट थे। अगर उनकी कुल फीस की बात करें तो फिनाले तक यह 2.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा, शो में जीते 50 लाख रुपये की इनाम राशि को जोड़कर गौरव ने कुल 3.12 करोड़ रुपये घर ले गए।

बिग बॉस 19 से पहले कैसी थी गौरव की कमाई?

गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी अनुपमा शो के जरिए और बढ़ी थी। पहले वह इस शो के लिए प्रतिदिन 35,000 रुपये कमाते थे, लेकिन बिग बॉस 19 में उनकी प्रति दिन की कमाई 2.5 लाख रुपये तक पहुंच गई। इस प्रकार, वह पहले की कमाई से लगभग 600% ज्यादा कमाने लगे थे।

गौरव खन्ना की करियर की शुरुआत

गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर 1981 को कानपुर में हुआ था। उनका शुरुआती करियर एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में था, लेकिन उनका मन हमेशा एक्टिंग में था। इसके बाद उन्होंने टीवी शो भाभी से करियर की शुरुआत की और फिर कुमकुम, सीआईडी, मेरी डोली तेरे अंगना जैसे कई शोज में काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2021 में अनुपमा से मिली, जहां उन्होंने अनुज कपाड़िया का रोल निभाया और इस शो के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी मिला। कुल मिलाकर, गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के दौरान न केवल अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाई, बल्कि लाखों की कमाई भी की।

बंगाल