होम = मनोरंजन = ‘राइज एंड फॉल’ का आज ग्रैंड फिनाले, विनर को लेकर मचा घमासान

‘राइज एंड फॉल’ का आज ग्रैंड फिनाले, विनर को लेकर मचा घमासान

by | Oct 17, 2025 | मनोरंजन

Rise and Fall Winner Name: बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। यह शो ब्रिटेन के मशहूर रियलिटी शो से प्रेरित है और भारत में इसका प्रसारण इस साल 6 सितंबर से शुरू हुआ था। शुरूआत से ही यह शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और स्टार-स्टडेड कंटेस्टेंट लिस्ट की वजह से चर्चा में रहा।

15 कंटेस्टेंट्स ने लिया था हिस्सा

‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें पवन सिंह, अर्जुन बिजलानी, आरुष भोला, अरबाज पटेल, आकृति नेगी, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित, मनीषा रानी (वाइल्ड कार्ड एंट्री), सचिन बाली, आदित्य नारायण, कीकू शारदा, आहाना कुमरा, कुबरा सैत, अनाया बांगर, संगीता फोगाट और नूरिन शाह शामिल थे।

ग्रैंड फिनाले में पहुंच चुके हैं 5 फाइनलिस्ट

शो के सफर में कई कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो चुके हैं, जबकि कुछ ने बीच में ही शो छोड़ दिया। पवन सिंह और संगीता फोगाट ने बीच में शो से एग्जिट लिया था। अब फिनाले में 5 कंटेस्टेंट्स अपनी जगह बना चुके हैं। आज यानी 17 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले का प्रसारण होगा, जहां सीजन 1 के विनर का नाम घोषित किया जाएगा।

विनर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

शो के विजेता को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर अनुमान लगाए जा रही हैं। ‘बिग बॉस तक एक्स’ पेज के अनुसार, अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) इस सीजन के विजेता बने हैं। हालांकि, विकिपीडिया पर दर्ज जानकारी के मुताबिक, आरुष भोला को विनर बताया गया है, जबकि अर्जुन बिजलानी फर्स्ट रनर-अप और अरबाज पटेल सेकंड रनर-अप बने हैं।

ये भी पढ़ेDeepika Padukone : दीपिका पादुकोण बनीं मेटा AI की नई इंग्लिश वॉयस, अब फैन्स कर सकेंगे उनसे चैट!

विजेता को मिलेगा 50 लाख रुपये का इनाम

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राइज एंड फॉल’ के विनर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। हालांकि, असली नतीजे का खुलासा आज ग्रैंड फिनाले एपिसोड में ही किया जाएगा।

बंगाल