MS Dhoni Movie The Chase Promo : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और बॉलीवुड सुपरस्टार आर माधवन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 7 सितंबर को आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने अपनी आगामी फिल्म द चेज का टीजर बताया. इस वीडियो में धोनी और माधवन दोनों टास्क फोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं.
वायरल वीडियो में क्या
वीडियो में धोनी और माधवन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, जो एक्शन से भरपूर सीन में दिखाई देते हैं. यह क्लिप काफी जल्दी वायरल हो गई, जिसमें दोनों एक जंगली और धमाकेदार पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं. माधवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि एक मिशन-दो लड़ाके. सीट बेल्ट लगा लो, एक जंगली, धमाकेदार पीछा शुरू. द चेज टीजर अब रिलीज हो गया है. वासन बाला द्वारा निर्देशित. जल्द आ रहा है.
ये भी पढ़ें :अमेरिका से आने वाले सामान पर 75% टैरिफ लगाएं…केजरीवाल की सरकार से बड़ी मांग,किसानों की स्थिति पर भी उठाए सवाल
हालांकि इस वीडियो के बारे में आर माधवन ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि यह फिल्म है, सीरीज है, या कुछ और लेकिन इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. धोनी का इस तरह के एक्शन सीन में नजर आना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि इससे पहले उन्हें किसी फिल्म में इस तरह के स्टंट करते हुए नहीं देखा गया था.
धोनी का क्रिकेट करियर और आईपीएल में प्रदर्शन
एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने भारत को तीन आईसीसी खिताब (टी20 वर्ल्ड कप 2007, 50-ओवर वर्ल्ड कप 2011, और चैंपियंस ट्रॉफी 2013) दिलाए हैं. इस समय वह आईपीएल में खेल रहे हैं और 2025 में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी. हालांकि, टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अपेक्षाकृत खराब रहा, और चेन्नई ने 14 लीग मैचों में से सिर्फ 4 मैच जीते, जिससे वह अंकतालिका में 10वें स्थान पर रही.

