होम = जॉब एंड एजुकेशन = Teachers Day 2025 : बॉलीवुड फिल्मों में दिखी शिक्षकों की अहमियत, जानिए किन स्टार्स ने पर्दे पर निभाए यादगार किरदार

Teachers Day 2025 : बॉलीवुड फिल्मों में दिखी शिक्षकों की अहमियत, जानिए किन स्टार्स ने पर्दे पर निभाए यादगार किरदार

Teachers Day 2025 : 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ स्कूल या कॉलेज के शिक्षकों के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी व्यक्तियों को समर्पित है, जो जीवन में हमें राह दिखाते हैं और सच्चे मायने में “गुरु” का दर्जा रखते हैं। भारतीय सिनेमा ने भी कई बार ऐसे किरदार गढ़े हैं, जिनके जरिए शिक्षकों की महत्ता को बड़े ही सुंदर ढंग से पेश किया गया है। आइए इस खास दिन पर नज़र डालते हैं उन मशहूर फिल्मों और कलाकारों पर, जिन्होंने पर्दे पर गुरु-शिष्य के रिश्ते को यादगार बना दिया।

आमिर खान – तारे ज़मीन पर

आमिर खान ने साल 2007 की फिल्म तारे ज़मीन पर में राम शंकर निकुंभ का किरदार निभाया। यह किरदार कला शिक्षक का है, जो एक डिस्लेक्सिक बच्चे को न केवल पढ़ाई में मदद करता है बल्कि उसके असली हुनर को पहचान कर उसे नई दिशा देता है। इस फिल्म ने यह संदेश दिया कि हर बच्चा अनोखा होता है और उसे समझने की जरूरत है।

Sitare Zameen Par

Sitare Zameen Par

ऋतिक रोशन – सुपर 30

सुपर 30 फिल्म में ऋतिक रोशन ने बिहार के मशहूर गणितज्ञ और शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका निभाई। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शिक्षक गरीब और वंचित बच्चों को आईआईटी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी कराता है। यह किरदार इस बात का प्रतीक है कि शिक्षा समाज बदलने का सबसे बड़ा साधन है।

Hrithik Roshan Super 30

Hrithik Roshan Super 30

रानी मुखर्जी – हिचकी

रानी मुखर्जी ने हिचकी में नैना माथुर का रोल निभाया, जो टॉरेट सिंड्रोम से जूझने के बावजूद एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनती हैं। उनका किरदार बताता है कि इंसान की कमजोरियां भी उसकी ताकत बन सकती हैं और सच्चा शिक्षक कभी हार नहीं मानता।

Hichki Rani Mukerji

Hichki Rani Mukerji

बोमन ईरानी – 3 इडियट्स

फिल्म 3 इडियट्स में बोमन ईरानी ने सख्त और अनुशासनप्रिय प्रिंसिपल डॉ. वीरू सहस्त्रबुद्धे (वायरस) का रोल किया। उनका किरदार भारतीय शिक्षा व्यवस्था की कमियों और कठोरता को उजागर करता है। इस फिल्म ने यह सवाल उठाया कि शिक्षा केवल किताबों और रटने तक सीमित क्यों होनी चाहिए।

3 Idiots Boman Irani

3 Idiots Boman Irani

अमिताभ बच्चन – ब्लैक

संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन ने देबराज सहाय का किरदार निभाया। उन्होंने एक बहरी और अंधी लड़की मिशेल को शिक्षा देकर जीवन का अर्थ समझाया। यह किरदार न सिर्फ भावुक करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि शिक्षा इंसान को जीना सिखाती है।

Black Amitabh Bachchan

Black Amitabh Bachchan

शाहरुख खान – चक दे! इंडिया

भले ही शाहरुख खान का किरदार एक क्लासरूम टीचर का नहीं था, लेकिन चक दे! इंडिया में उन्होंने कोच कबीर खान के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया। यह भूमिका बताती है कि शिक्षक केवल किताबें पढ़ाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वह जीवन के हर क्षेत्र में प्रेरणा बन सकते हैं।

Chak De! India Shahrukh Khan

Chak De! India Shahrukh Khan

ये भी पढ़े : Teacher Day 2025 : गुरुजनों को सम्मानित करने की तैयारी, स्कूलों में होगी खास गतिविधियां

इन सभी फिल्मों और किरदारों ने यह साबित किया है कि शिक्षक सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं होते। वह हर वह इंसान है, जो हमें सीख देता है, राह दिखाता है और मुश्किल समय में मार्गदर्शन करता है। टीचर्स डे 2025 (Teachers Day 2025) के अवसर पर इन फिल्मों के जरिए हम एक बार फिर उन गुरुओं को याद कर सकते हैं, जिनकी वजह से हम जीवन का असली अर्थ समझ पाते हैं।

बंगाल