Taniya Mittal : बिग बॉस सीजन 19 में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने को लेकर तो कभी घरवालों से तीखी नोकझोंक की वजह से वह अक्सर कैमरे में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार तान्या ने अपने निजी जीवन का एक ऐसा राज खोला, जिसने हर किसी को चौंका दिया।
रिश्तों को लेकर तान्या का खुलासा
शो के एक एपिसोड के दौरान किचन में बातचीत करते हुए बसीर अली ने तान्या (Taniya Mittal) से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी को डेट किया है? इस सवाल के जवाब में तान्या ने बताया कि वह अब तक दो रिश्तों में रह चुकी हैं। हालांकि, दोनों ही बार उन्हें दिल टूटने का अनुभव हुआ। तान्या ने साफ कहा कि हर बार उनके साथ धोखा हुआ और उनका इस्तेमाल केवल किसी और के फायदे के लिए किया गया।
बसीर अली और तान्या की बातचीत
तान्या की बात सुनकर बसीर अली ने कहा कि अगर किसी के पास 10 ब्रेकअप की कहानियां हों तो उनमें से 8 धोखे हो सकते हैं और 2 उनकी गलती। इस पर तान्या ने पलटकर जवाब दिया कि उनके जीवन में सिर्फ दो रिश्ते रहे और दोनों में ही उन्होंने किसी तरह की गलती नहीं की। वह हमेशा सच्ची रहीं लेकिन उन्हें बदले में बेवफाई का सामना करना पड़ा।
कुनिका सदानंद ने किया मजाक
वहीं, घर की दूसरी सदस्य कुनिका सदानंद ने तान्या को हल्के-फुल्के अंदाज में चिढ़ाते हुए कहा कि अब वह शादी के लायक हो चुकी हैं। इस पर तान्या ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह खुद को एक “अत्याचारी बॉस” मानती हैं। उन्होंने मजाक में यह भी बताया कि वह अपने बॉस वाले अंदाज में लोगों से तौलिया तक प्रेस करवाती थीं।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : अवेज दरबार और नगमा मिराजकर की शादी पर पिता इस्माइल दरबार का बड़ा खुलासा
घरवालों से लगातार टकराव
स्प्रीचुअल इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन तान्या मित्तल शो की शुरुआत से ही बाकी कंटेस्टेंट्स के निशाने पर रही हैं। कभी वह खुद को ‘बॉस’ बताती हैं तो कभी घरवालों के साथ तीखी बहस करती हैं। यही कारण है कि वह पहले ही हफ्ते से बिग बॉस हाउस की सबसे ज्यादा चर्चित सदस्य बन चुकी हैं।

