होम = मनोरंजन = वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी से होगी फुल ऑन मस्ती

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी से होगी फुल ऑन मस्ती

by | Aug 30, 2025 | मनोरंजन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser  : वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर सामने आ गया है। पहली झलक में ही फिल्म पूरी तरह से मस्ती, रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आ रही है। वरुण धवन अपने मजेदार अंदाज से एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं, वहीं जाह्नवी कपूर और बाकी कलाकारों की मौजूदगी भी फिल्म को और आकर्षक बना रही है।

करण जौहर ने किया टीजर शेयर

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए कहानी का छोटा सा इशारा दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा “चार किरदार, दो टूटे दिल और एक शादी।” इस एक लाइन से ही साफ है कि फिल्म रिश्तों, प्यार और उलझनों के बीच गुदगुदाने वाली जर्नी दिखाने वाली है।

वरुण बने ‘सनी संस्कारी’

टीजर की शुरुआत में वरुण धवन को ‘बाहुबली’ जैसी पोशाक में दिखाया गया है, लेकिन तुरंत ही वो कहते हैं कि वो बाहुबली नहीं बल्कि ‘सनी संस्कारी’ हैं। उनके इस अंदाज ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। वहीं जाह्नवी, सान्या और रोहित सराफ की एंट्री ने टीजर को और रंगीन बना दिया है।

शशांक खेतान की डायरेक्शन

इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। वे पहले ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्मों से दर्शकों को एंटरटेन कर चुके हैं। शशांक की फिल्मों में रोमांस और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है और इस बार भी दर्शक कुछ ऐसा ही देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेसिद्धार्थ और जाह्नवी की आकर्षक केमिस्ट्री, दर्शकों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser ) 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बंगाल