होम = मनोरंजन = बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे पकड़ बना रही सिद्धार्थ–जान्हवी की ‘परम सुंदरी’, 6 दिन में इतनी हुई कमाई

बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे पकड़ बना रही सिद्धार्थ–जान्हवी की ‘परम सुंदरी’, 6 दिन में इतनी हुई कमाई

by | Sep 4, 2025 | मनोरंजन

Param Sundari : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर फिल्म ‘Param Sundari’ रिलीज़ के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हल्के-फुल्के रोमांटिक अंदाज़ में बनी यह फिल्म भले ही ओपनिंग वीकेंड पर बड़ा धमाका न कर सकी हो, लेकिन वर्किंग डेज़ में धीरे-धीरे इसका ग्राफ ऊपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि फिल्म अब अपने बजट की भरपाई के करीब पहुंच चुकी है।

मंगलवार को उछाल, लेकिन बुधवार को फिर गिरावट

फिल्म का पहला सोमवार बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा था। हालांकि, मंगलवार को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला और फिल्म की कमाई में करीब 30.77% का उछाल दर्ज हुआ। लेकिन बुधवार को आंकड़े फिर नीचे आ गए। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को ‘परम सुंदरी’ ने 2.29 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। इसके साथ ही, फिल्म की कुल घरेलू कमाई 36.54 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों के मुताबिक, लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआती पांच दिनों में ही दुनियाभर से करीब 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। छठे दिन का आंकड़ा जोड़ने के बाद फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 59 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशी बाजारों की बात करें तो, ‘परम सुंदरी’ ने अब तक 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) नाम के एक अमीर घराने के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है। परम बार-बार अपने पिता (संजय कपूर) के पैसों से शुरू किए बिज़नेस में असफल होता है। पिता उसे आखिरी मौका देते हैं और 30 दिनों में खुद को साबित करने की चुनौती देते हैं। परम एक नए आइडिया पर काम करता है और ‘सोलमेट ऐप’ में निवेश करता है। इसी ऐप के जरिए उसे पता चलता है कि उसकी हमसफ़र सुंदरी (जान्हवी कपूर) केरल में रहती है। इसके बाद कहानी रोमांस और इमोशन से भरी एक नई यात्रा पर निकल पड़ती है।

ये भी पढ़े –  Bigg Boss 19 : क्या है नया प्रमो वीडियो में, प्राची ने निकाली पुरानी दोस्त से दुश्मनी

हालांकि, Param Sundari के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर बजट को पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो ये आसानी से 70–80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।