होम = खेल = क्रिकेट = Shikhar-sofi Wedding: शिखर-सोफी की शादी की तस्वीरें आई सामने, गब्बर और विदेशी मैम की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Shikhar-sofi Wedding: शिखर-सोफी की शादी की तस्वीरें आई सामने, गब्बर और विदेशी मैम की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Shikhar-Sofi Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपनी मंगेतर सोफी शाइन के साथ शादी रचा ली है। 21 फरवरी को दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। खास बात रही दुल्हन सोफी का अनोखा ब्राइडल अंदाज, जिसने पारंपरिक रंगों से हटकर सफेद लहंगे में मॉडर्न और रॉयल लुक पेश किया।

बता दें कि शादी की तस्वीरें क्रिकेटर Yuzvendra Chahal द्वारा साझा किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो रही है। शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने नवविवाहित जोड़े पर प्यार लुटाया। दूल्हा-दुल्हन का ट्विनिंग स्टाइल और खासकर सोफी का ब्राइडल अवतार काफी चर्चा में बना हुआ है।

हर फंक्शन में दिखीं स्टाइलिश

शादी से पहले के कार्यक्रमों में भी सोफी का फैशन सेंस सुर्खियों में रहा, लेकिन वेडिंग डे पर उन्होंने अलग ही अंदाज अपनाया। उनका लहंगा पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत संगम नजर आया। फ्लोरल डिजाइन और लेस डिटेलिंग के साथ उनका लुक एथरियल ब्राइड की झलक दे रहा था।

फ्लोरल लहंगे ने खींचा ध्यान

सोफी ने अपने खास दिन के लिए सफेद और ऑफ-व्हाइट बेस वाला लहंगा चुना। इस पर ऑरेंज, पीच और ग्रीन टोन के साथ बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। कमर के हिस्से को खास तौर पर हाइलाइट किया गया, जबकि पूरे घेर में दूरी-दूरी पर फूलों के मोटिफ बनाए गए। सीक्विन वर्क ने इसमें हल्की चमक जोड़ी। 3D फ्लोरल डिजाइन और गाढ़े धागों की कढ़ाई ने लहंगे को भव्य लुक दिया। चौड़े बॉर्डर और संतुलित कैन-कैन की वजह से आउटफिट में सुंदर फ्लो नजर आया।

ब्लाउज बना लुक की खासियत

दुल्हन के परिधान में उनका ब्लाउज सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा। फुल स्लीव्स को शीयर लेस फैब्रिक से तैयार किया गया था, जबकि फ्रंट हिस्से को सफेद मोतियों से सजाया गया। बॉर्डर पर लटकन स्टाइल डिटेलिंग ने इसकी खूबसूरती बढ़ा दी। स्ट्रक्चर्ड फिटिंग वाला यह ब्लाउज फ्लोरल लहंगे के साथ शानदार तालमेल बिठा रहा था।

वेल स्टाइल में दुपट्टा

सोफी ने पारंपरिक दो दुपट्टों की जगह एक ही दुपट्टा लिया, जिसे वेल की तरह सिर पर पिनअप किया गया। नेट फैब्रिक पर हल्की कढ़ाई और सजीले बॉर्डर ने उनके लुक में वेस्टर्न टच जोड़ दिया। इस तरह उन्होंने देसी ब्राइडल स्टाइल में सफेद वेडिंग का एहसास भी शामिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘अस्सी’ vs ‘दो दीवाने शहर में’, पहले दिन किसने मारी बाजी?

बंगाल