होम = मनोरंजन = हमारी छोटी सी दुनिया… आने को… एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी, जानें कौन ?

हमारी छोटी सी दुनिया… आने को… एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी, जानें कौन ?

by | Aug 25, 2025 | मनोरंजन

Parineeti Chopra : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी है। परिणीति ने एक क्यूट वीडियो एक खास अंदाज में पोस्ट लिखा है। परिणीति चोपड़ा औऱ राघव चड्ढा जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है। इस खबर के बाद सब उन्हें बधाईयां दे रहे है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने और उनके पति राघव चड्ढा ने एक क्यूट पोस्ट के साथ इस खुशखबरी का ऐलान किया, जिसके बाद से ही कपल को बधाई मिलने का दौर शुरू हो गया है। परिणीति और राघव के फैंस और उनके सेलिब्रिटी दोस्त पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दोनो ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा- ‘हमारी छोटी सी दुनिया… आने को है। असीम कृपा है।’ इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में बतााय कि अब वह और राघव चड्ढा दो से तीन होने जा रहे हैं। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें एक केक है और केक पर नन्हें बच्चे के पैर बने हैं। इस पर लिखा है- 1+1= 3। वहीं एक वीडियो में परिणीति और राघव चड्ढा को हाथ पकड़कर चलते देखा जा सकता है।

Parineeti chopra

Parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें इस गुड न्यूज के लिए बधाई भी दी। इस पोस्ट पर नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस को बधाई दी है। वहीं परिणीति और राघव के फैंस ने भी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कपल को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।

बता दें कि राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में  परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया था।  कपिल शर्मा ने कपल से पूछा- क्या आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का प्रेशर है? इसके जवाब में राघव चड्ढा कहते हैं- ‘देंगे… हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।’ इस दौरान राघव की बात सुनकर परिणीति हैरान रह गई थीं और हैरानी भरी निगाहों से उनकी तरफ देखने लगी थीं। इसी के बाद से परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

ये भी पढ़े : Coolie Box Office Collection: ‘कुली’ ने 11वें दिन की इतनी कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

बंगाल