Shakira India Tour 2026: म्यूजिक प्रेमियों के लिए बड़ी और एक्साइटिंग खबर है। ग्लोबल पॉप आइकॉन और ग्रैमी अवॉर्ड विनर Shakira करीब 19 साल बाद एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके इंडिया टूर 2026 की आधिकारिक घोषणा ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
19 साल बाद भारत लौट रहीं शकीरा
‘Hips Don’t Lie’ और ‘Waka Waka’ जैसी सुपरहिट्स से दुनिया भर में पहचान बनाने वाली शकीरा ने भारत में आखिरी बार 25 मार्च 2007 को परफॉर्म किया था। अब लगभग दो दशक बाद वह भारतीय मंच पर अपनी एनर्जी, आवाज़ और आइकॉनिक मूव्स के साथ वापसी कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर हुआ बड़ा ऐलान
शकीरा के इंडिया कॉन्सर्ट की जानकारी 20 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया के ज़रिए सामने आई। इस ऐलान के साथ ही फैंस के बीच टिकट और वेन्यू को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गईं।
फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2026 का हिस्सा
यह मेगा इवेंट Feeding India द्वारा आयोजित Feeding India Concert 2026 के तीसरे एडिशन का हिस्सा है, जिसे District by Zomato के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने पोस्ट में लिखा- “Shakira Shakira! आवाज़, मूव्स और वो एंथम्स जिन्होंने पीढ़ियों को परिभाषित किया। इंडिया, लाइव शकीरा के लिए तैयार हो जाइए।”
डेट्स और वेन्यू
शकीरा इस टूर के तहत भारत के दो बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगी
10 अप्रैल 2026- Mumbai
15 अप्रैल 2026- Delhi
इन दोनों कॉन्सर्ट्स को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
टिकट बुकिंग को लेकर क्या है अपडेट?
फिलहाल टिकट सेल की तारीखों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि आयोजकों ने फैंस को ‘Notify Me’ ऑप्शन पर टैप करने की सलाह दी है, ताकि टिकट बिक्री शुरू होते ही उन्हें तुरंत जानकारी मिल सके।
क्यों खास है ये टूर?
शकीरा का यह इंडिया टूर सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि 19 साल के इंतज़ार के बाद होने वाला एक म्यूजिकल सेलिब्रेशन है। उनके लाइव परफॉर्मेंस, ग्लोबल हिट्स और स्टेज प्रेज़ेंस को देखने के लिए भारतीय फैंस बेसब्री से तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: ‘अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी…’ रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी से हिला बॉलीवुड

