होम = मनोरंजन = Shahid Kapoor का सबसे खतरनाक अवतार, फिल्म ‘O Romeo’ की कहानी ने फैंस का जीता दिल

Shahid Kapoor का सबसे खतरनाक अवतार, फिल्म ‘O Romeo’ की कहानी ने फैंस का जीता दिल

by | Feb 13, 2026 | मनोरंजन

‘O Romeo’ Movie: ‘ओ रोमियो’ की शुरुआत ही शाहिद कपूर के दमदार इंट्रो से होती है। वो फिल्म में खतरनाक गैंगस्टर उस्तरा बने हैं, जो बेरहमी से कत्ल करता है और अपने हिसाब से जीता है। उसे कंट्रोल करने वाला सिर्फ एक शख्स है आईबी अफसर खान साहब (नाना पाटेकर), जो उसकी हिंसा को अपराध खत्म करने में इस्तेमाल करता है।

कहानी तब मोड़ लेती है जब उस्तरा की जिंदगी में अफशां (तृप्ति डिमरी) की एंट्री होती है। वो अपने पुराने साथी गैंगस्टर जलाल (अविनाश तिवारी) और उसके साथियों के खिलाफ सुपारी देती है। इसके पीछे बदले की कहानी है, जो धीरे-धीरे खुलती है। फिल्म का पहला हिस्सा बैकग्राउंड, रिश्तों और इमोशन को अच्छे से सेट करता है जहां ज़रूरत है वहां रफ्तार तेज और जहां भावनाएं चाहिए, वहां ठहराव दिखता है।

इंटरवल से पहले विलेन जलाल की एंट्री कहानी को और दिलचस्प बना देती है। दूसरे हिस्से में बड़ा ट्विस्ट आता है और कहानी पूरी तरह एक्शन और टकराव में बदल जाती है। अफशां के लिए उस्तरा का प्यार और उसका बदला दोनों साथ चलते हैं, जहां शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस बेहद असरदार लगती है। तृप्ति डिमरी भी मजबूत अभिनय से प्रभावित करती हैं और उनका किरदार सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कहानी का केंद्र बन जाता है।

नाना पाटेकर हर बार स्क्रीन पर आते ही ध्यान खींच लेते हैं, वहीं राहुल देशपांडे का नेगेटिव रोल भी याद रह जाता है। सेकंड हाफ में एक्शन ज्यादा है, लेकिन निर्देशक विशाल भारद्वाज ने इसे स्टाइल और विज़ुअल्स के साथ पेश किया है। क्लाइमेक्स स्पेन में सेट है, जो स्केल बढ़ाता है, हालांकि कुछ लोगों को थोड़ा अलग लग सकता है।

कुल मिलाकर ‘ओ रोमियो’ एक हिंसक लेकिन भावनात्मक लव स्टोरी है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग और म्यूजिक सबसे बड़ा हाई-पॉइंट हैं। छोटी-मोटी कमियां हैं, लेकिन फिल्म का अनुभव कमजोर नहीं पड़ता।

ये भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में BNP की प्रचंड जीत, 17 साल बाद कमान संभालेंगे तारिक रहमान

बंगाल