Shahrukh Khan’s birthday : शाहरुख खान ने आज 60 साल के हो गए है। इस खास मौके पर शनिवार रात उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर जुट गए। बताया जा रहा है कि किंग खान ने इस बार अपना बर्थडे परिवार और दोस्तों के साथ अलीबाग में मनाया। इसके बावजूद, मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।
फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन
शाहरुख खान के अलीबाग वाले घर में उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जिसमें सिर्फ चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। करण जौहर ने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे रानी मुखर्जी के साथ पोज देते नजर आए। वहीं, फराह खान ने भी शाहरुख के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
फैंस ने सड़क पर काटा केक
मन्नत पहुंचने के बावजूद भले ही फैंस को शाहरुख खान की एक झलक नहीं मिल पाई, लेकिन उनकी दीवानगी ज़रा भी कम नहीं हुई। लोग हाथों में शाहरुख के पोस्टर और बैनर लिए नजर आए और जोरदार तरीके से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फैंस ने सड़क पर ही केक काटकर अपने चहेते स्टार का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान “भारत की शान शाहरुख खान” के नारे गूंजते रहे। कई फैंस देर रात तक मन्नत के बाहर डटे रहे, और उनके सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अभी मन्नत में क्यों नहीं रह रहे हैं शाहरुख खान?
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान इस समय अपने घर मन्नत में नहीं रह रहे हैं, क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसी वजह से किंग खान ने फिलहाल मुंबई में किराए का घर लिया हुआ है। वे पाली हिल स्थित ‘पूजा कासा’ नाम की बिल्डिंग में ठहरे हुए हैं, जहां उन्होंने दो लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं
शाहरुख के बर्थडे पर फैंस के लिए खास सरप्राइज
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक अहम अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी नजर आएंगी।

