होम = मनोरंजन = 75 की उम्र में शबाना आजमी का ग्रैंड सेलिब्रेशन, रेखा-माधुरी संग लगाया ठुमका

75 की उम्र में शबाना आजमी का ग्रैंड सेलिब्रेशन, रेखा-माधुरी संग लगाया ठुमका

by | Sep 19, 2025 | मनोरंजन

Viral Video : बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने 18 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर आयोजित शानदार पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अब इस सेलिब्रेशन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर जैसे कलाकारों का डांस लोगों का दिल जीत रहा है।

रेखा और माधुरी संग थिरकीं शबाना

पार्टी से सामने आए एक वीडियो में शबाना आजमी हाथों में माइक लिए गाना गाती और रेखा के साथ झूमती दिख रही हैं। वहीं, रेखा और माधुरी दीक्षित ने साथ मिलकर डांस कर महफ़िल में चार चांद लगा दिए। उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने डांस मूव्स से सभी का ध्यान खींचा। वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नज़र आए।

सेलिब्रेशन में पहुंचे कई सितारे

जन्मदिन की इस खास शाम में ऋतिक रोशन अपनी पार्टनर सबा आज़ाद के साथ पहुंचे। इसके अलावा करण जौहर और सोनू निगम ने भी शबाना आजमी को शुभकामनाएं दीं। पार्टी में सितारों का जमावड़ा देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार तारीफ कर रहे हैं।

जावेद अख्तर संग डांस का वीडियो वायरल

कोरियोग्राफर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शबाना आजमी और उनके पति, मशहूर शायर-गीतकार जावेद अख्तर, साथ में डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा, “यकीन करना मुश्किल है कि आप 75 की हो गई हैं। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं शबाना आजमी। आप दोनों यूं ही हमेशा जवां बने रहें।”

फैंस के कमेंट्स

इस वायरल वीडियो (Viral Video)  पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा, “इतनी महान हस्तियां एक ही फ्रेम में… ये नज़ारा यादगार है।” वहीं, किसी ने रेखा की तारीफ करते हुए कहा, “रेखा जैसी कोई नहीं।” कई लोगों ने इसे ‘जादुई पल’ बताया।

ये भी पढ़ेJolly LLB 3 Review : अक्षय-­अरशद की जोड़ी ने जमाया रंग, किसानों की लड़ाई पर बेस्ड है कहानी