Samantha- Raj Wedding: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। तलाक के चार साल बाद उन्होंने फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग अपनी दूसरी शादी की पुष्टि कर दी है। समांथा ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “1.12.2025” और यहीं से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
गुपचुप शादी, इंटीमेट वेडिंग
समांथा और राज ने बेहद सादगी से मंदिर में सात फेरे लिए। लाल सिल्क साड़ी, चोकर नेकलेस, कंगन और गजरे से सजे ब्राइडल लुक में समांथा बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं राज व्हाइट कुर्ता-पायजामा और ब्राउन नेहरू जैकेट में नजर आए। फोटोज में कपल एक-दूसरे की उंगलियों में रिंग पहनाता दिख रहा है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो चुका है। फैंस इस बात से खासे खुश हैं कि तलाक के बाद मुश्किल दौर से गुजरी समांथा की जिंदगी में फिर से खुशियां लौट आई हैं।
टूटे रिश्ते से उभरी नई शुरुआत
समांथा की पहली शादी साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्या से 2017 में हुई थी। क्रिश्चियन और पारंपरिक दोनों तरह की शादी के बाद यह रिश्ता 2021 में टूट गया। तलाक के बाद समांथा लंबे समय तक डिप्रेशन में रहीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात डायरेक्टर राज से हुई, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ती चली गईं। कई सालों तक उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। कुछ समय पहले ही उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
राज की भी दूसरी शादी
राज निदिमोरू की पिछली शादी श्यामली डे से हुई थी, जिनसे वह 2022 में अलग हो गए। राज ‘द फैमिली मैन’, ‘फर्जी’, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं और इंडस्ट्री के टॉप क्रिएटर्स में गिने जाते हैं।1 दिसंबर को समांथा और राज ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत की और फैंस उनके इस नए सफर के लिए दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़े: 10 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा तय, वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद में गूंज

