होम = मनोरंजन = Bigg Boss 19 : सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, नीलम और मालती पर जमकर बरसे

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, नीलम और मालती पर जमकर बरसे

by | Oct 25, 2025 | मनोरंजन

Bigg Boss 19 : सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर हफ्ते नए ड्रामे और विवादों से भरा रहता है। इस बार भी घर के अंदर झगड़े, दोस्ती में दरार और कटु शब्दों की गूंज देखने को मिली। अब आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान घरवालों की हरकतों पर सख्त रवैया अपनाते नजर आएंगे। हाल ही में जारी प्रोमो में अभिनेता एक-एक कर कंटेस्टेंट्स की पोल खोलते और उन्हें आईना दिखाते नजर आ रहे हैं।

नीलम गिरी पर सलमान का तगड़ा वार

पिछले हफ्ते नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच हुई बहस ने घर का माहौल गरमा दिया था। दरअसल, तान्या ने फरहाना भट्ट से बातचीत की थी, जिससे नीलम नाराज हो गई और दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। घरवालों ने भी इस मुद्दे पर तान्या का विरोध किया। इस पर सलमान ने नीलम और बाकी सदस्यों से सवाल किया कि आखिर किसी से बात करना इतना बड़ा गुनाह क्यों माना गया? उन्होंने नीलम को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की सोच घर के माहौल को बिगाड़ती है।

मालती चाहर पर सलमान का तंज

मालती चाहर का भी इस हफ्ते नाम खूब चर्चा में रहा। उनका नेहल और फरहाना समेत कई कंटेस्टेंट्स से झगड़ा हुआ था। अक्सर बहस के दौरान मालती बीच में ही उठकर चली जाती थीं। इस बात पर सलमान ने उन्हें कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “मालती कहां हैं? ओह, पहचान नहीं पाया, क्योंकि आपकी तो बस पीठ देखकर पहचान होती है।”

सलमान ने आगे कहा, “आप हर मुद्दे पर लड़ाई तो शुरू कर देती हैं, लेकिन जब कोई पलटकर जवाब देता है तो आप भाग खड़ी होती हैं। आप बाहर की बातें भी उजागर कर देती हैं। यह मत भूलिए कि सोशल मीडिया सब कुछ देखता है और वहां की प्रतिक्रिया बहुत बेरहम होती है।”

फरहाना और बाकी कंटेस्टेंट्स को भी मिलेगी नसीहत

इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान सिर्फ नीलम और मालती तक ही सीमित नहीं रहेंगे। फरहाना भट्ट को आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर चेतावनी दी जाएगी। वहीं बसीर अली और नेहल चुडासमा के बढ़ते रिश्ते पर भी सवाल उठेंगे।

ये भी पढ़े – Two Much With Kajol and Twinkle : काजोल-ट्विंकल के चैट शो में जाह्नवी कपूर और करण जौहर के बीच बहस, सोशल मीडिया में तूफान

आने वाला वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए भावनाओं और मनोरंजन का जबरदस्त मिश्रण साबित होने वाला है। सलमान खान के तीखे सवाल और कंटेस्टेंट्स की प्रतिक्रियाएं इस हफ्ते शो का मुख्य आकर्षण रहेंगी।

बंगाल