होम = मनोरंजन = सलमान खान की नई फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, पैन इंडिया फिल्म में दिखेगी नई जोड़ी

सलमान खान की नई फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, पैन इंडिया फिल्म में दिखेगी नई जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द ही एक नई पैन इंडिया फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नयनतारा के नजर आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के बाद सलमान इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

शाह रुख खान के बाद अब सलमान संग स्क्रीन शेयर करेंगी नयनतारा

सलमान खान इससे पहले फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना के साथ काम कर चुके हैं। अब खबरें हैं कि उनकी अगली फिल्म में साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा को कास्ट किया जा सकता है।

नयनतारा ने साल 2023 में अभिनेता शाह रुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ से हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में कोई नया हिंदी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया।

पैन इंडिया प्रोजेक्ट में दिखेगा नया जोड़ीदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक बड़े बजट की पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे निर्देशक वामशी पेडिपल्ली निर्देशित करेंगे। फिल्म का निर्माण निर्माता दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों को शामिल किया जाएगा, ताकि इसे पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।

सामंथा रुथ प्रभु के जुड़ने की भी चर्चा

सूत्रों की मानें तो सलमान खान और नयनतारा इस फिल्म के लिए हामी भर चुके हैं। वहीं खबर यह भी है कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को भी इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका मिल सकती है। हालांकि बाकी कलाकारों की कास्टिंग अभी जारी है और फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान

बताया जा रहा है कि वामशी पेडिपल्ली की यह पहली हिंदी फिल्म होगी। फिलहाल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट का काम पूरा करने के बाद वह नयनतारा के साथ इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जयाराम शर्मा निकला इरफान, फर्जी आधार कार्ड से खुला राज; पुलिस ने धर दबोचा

बंगाल