Battle of Galwan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज़ को लेकर फैंस में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के 17 अप्रैल के रिलीज़ डेट का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि मेकर्स फिल्म की रिलीज़ पोस्टपोन करने पर विचार कर रहे हैं।
शूटिंग का लंबा शेड्यूल
सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और रीशूट का शेड्यूल भी लंबा खिंच गया है। टीम फिल्म की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहती। इस कारण मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ्ते का नया शूटिंग प्लान बनाया गया है। इसके बाद भी कुछ विशेष हिस्सों की शूटिंग बाकी रह जाएगी।
पोस्ट-प्रोडक्शन और मंत्रालय की स्वीकृति
माना जा रहा है कि फरवरी के अंत तक शूटिंग पूरी हो जाएगी और उसके बाद एडिटिंग का काम तेज़ी से होगा। इसके अलावा फिल्म को नियमों के तहत रक्षा मंत्रालय को दिखाया जाएगा, जो अतिरिक्त समय ले सकता है। ऐसे में अप्रैल में फिल्म की रिलीज़ मुश्किल लग रही है।
सलमान खान का रुख
सलमान खान खुद भी फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज़ करने के पक्ष में नहीं हैं। मेकर्स और स्टार की टीम दोनों ही फिल्म की गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं। अब फैंस की निगाहें केवल मेकर्स के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर घायल

