Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) पिछले दो दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। मंगलवार को उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत को लेकर जारी ताजा जानकारी के अनुसार अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अब माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद उनकी डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई और सेफ्टी के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
माइनर ब्रेन हेमरेज की पुष्टि
बता दें कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनके इलाज के लिए न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार निगरानी कर रही है। इस कठिन समय में पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है और डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है।
हेल्थ अपडेट पर गोपनीयता
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिवार की सहमति के बिना सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि परिवार ने निजी कारणों से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्णय लिया है।
सूत्रों के अनुसार, परिवार इस मुश्किल दौर में निजी समय चाहता है और किसी भी तरह की अटकलों से बचना चाहता है। उनका कहना है कि चिकित्सकीय जानकारी व्यक्तिगत विषय है और इसे गोपनीय रखा जाना चाहिए।
सेलेब्स और फैंस की दुआएं
सलीम खान की तबीयत की खबर सामने आने के बाद फिल्म और खेल जगत से जुड़े कई लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता Salman Khan बीती रात कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे। वहीं Arbaaz Khan और उनकी पूर्व पत्नी Malaika Arora के बेटे Arhaan Khan भी देर रात अस्पताल में देखे गए।
फिल्म निर्माता Subhash Ghai पूर्व क्रिकेटर Yusuf Pathan और निर्देशक Anil Sharma समेत कई हस्तियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह सलीम खान के लिए चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलीम खान की लेखनी भारतीय सिनेमा की पहचान रही है।
ये भी पढ़ें: सलीम खान की अनकही कहानी, ‘शोले’ और ‘जंजीर’ के बाद भी गुमनाम रहे Salim Khan; फिर फिल्म ‘नाम’ ने दिलाई पहचान

