होम = मनोरंजन = जावेद अख्तर से अलग होने के बाद 4 साल तक नहीं मिला काम, फिर सलीम खान ने अकेले कर दिखाया कमाल; एक के बाद एक दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

जावेद अख्तर से अलग होने के बाद 4 साल तक नहीं मिला काम, फिर सलीम खान ने अकेले कर दिखाया कमाल; एक के बाद एक दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

by | Feb 22, 2026 | मनोरंजन

Salim Khan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सलीम खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और Javed Akhtar के साथ उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा में बहुत मशहूर रही। ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों के लिए यह जोड़ी जानी जाती है।

अपने करियर के पीक पर सलीम-जावेद की जोड़ी ने अमिताभ बच्चन जैसे स्टार को भी नई पहचान दिलाई थी। इतना ही नहीं, उस दौर में दोनों ही हीरो से ज्यादा फीस चार्ज करते थे। 1982 में ‘शक्ति’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

सलीम-जावेद का अलग होने का कारण

सलीम खान ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया कि जावेद अख्तर से अलग होकर काम करने का निर्णय उन्होंने क्यों लिया। उनका मानना था कि इंडस्ट्री में जावेद को अधिक प्राथमिकता मिल रही थी। इसलिए उन्होंने सोलो राइटर के रूप में खुद को साबित करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म “नाम” लिखी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

सलीम ने कहा था, ‘मेरे अंदर शायद कुछ कमी रही होगी। लोग सोचते थे कि जावेद साहब ज्यादा लिखते थे। इसलिए मुझे खुद को साबित करना जरूरी हो गया। इंडस्ट्री के लोग पूछते थे कि आप दोनों में से कौन लिखता है? मैंने कहा, हम दोनों मिलकर लिखते थे। जिसे जावेद पसंद थे, वह जावेद से स्टोरी लिखवाता और जिसे मैं पसंद था, वह मुझसे मांगता। इस तरह कई फिल्में हम दोनों के हाथ से निकल गईं।’

सोलो सक्सेस पर आए थे आंसू

सलीम ने उस पल को भी याद किया जब उनके सोलो काम की सफलता ने उन्हें भावुक कर दिया। जावेद से अलग होने के चार साल बाद जब स्क्रीन पर उनका नाम दिखाई दिया, उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने बताया, ‘चार साल बाद मेरी सिंगल क्रेडिट स्क्रीन पर आई। यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। उस वक्त मैं स्क्रीन पर भी नहीं देख पा रहा था।’

सलीम ने आगे कहा, ‘हमने दीवार, शोले समेत 10 हिट फिल्में दी थीं, लेकिन जावेद से अलग होने के बाद मुझे चार साल तक काम नहीं मिला। मैं बस फोन उठाता और चेक करता कि कहीं किसी का कॉल तो नहीं आया।’ सलीम खान की हालत पर बॉलीवुड में चिंता है और उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Shikhar-sofi Wedding: शिखर-सोफी की शादी की तस्वीरें आई सामने, गब्बर और विदेशी मैम की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम


बंगाल