Saiyaara Earning: डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें होती हैं, क्योंकि कहानी को कहने का उनका अपना एक अलग अंदाज है। वो ‘आशिकी 2’,‘एक विलेन’ और ‘आवारापन’ जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। अब वो सैयारा लेकर आए हैं, तो ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
लीड रोल में हैं अहान और अनीत
हाल ही में रिलीज हुई सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आए हैं। ये दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में नए हैं। लेकिन ये दोनों ही पर्दे पर (Saiyaara Earning) लोगों को पसंद आए। 18 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म 11 दिनों में ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। सैयारा को बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ ये जानकारी दी है।
पोस्टर में लिखे हैं कमाई के आंकड़े
YRF ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कमाई के आंकड़े लिखे हैं। फिल्म ने अब तक भारत से 318 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया और विदेशों से 86 करोड़ की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म ने अब तक अपने नाम 404 करोड़ रुपए कर लिए हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Avtar Fire and Ash: अवतार सीक्वल का ट्रेलर रिलीज, विजुअल्स ने एक बार फिर मचाया धमाल
इसी के साथ सैयारा इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी (Saiyaara Earning) फिल्म बन गई है। मतलब, इससे पहले किसी भी लव स्टोरी वाली फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी। YRF ने पोस्टर में लिखा, “सैयारा हर तरफ दिल को छू रही है।”
यह भी देखें: PM Modi on Operation Sindoor:’दुनिया हमारे साथ, Congress हमारी सेना के खिलाफ’ संसद में गरजे PM Modi

