होम = मनोरंजन = Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में शुरू हुई शादी की रस्में, आज मेहंदी से शुरू होगा जश्न; चुनिंदा मेहमान होंगे शामिल

Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में शुरू हुई शादी की रस्में, आज मेहंदी से शुरू होगा जश्न; चुनिंदा मेहमान होंगे शामिल

by | Feb 24, 2026 | मनोरंजन

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस समय सुर्खियों में हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में उनके विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। फैंस प्यार से इस जोड़ी को विरोश (VIROSH) कहकर बोलते हैं और सोशल मीडिया पर शादी को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है।

आज होगी मेहंदी सेरेमनी

शादी का जश्न 24 फरवरी को मेहंदी समारोह से शुरू होगा। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। मेहंदी की रस्म के साथ ही वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत होगी।

25 फरवरी को हल्दी और संगीत

अगले दिन यानी 25 फरवरी को हल्दी और संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। हल्दी की पारंपरिक रस्म के बाद शाम को संगीत नाइट में डांस और म्यूजिक के साथ जश्न का माहौल रहेगा। इस दौरान कई फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे।

26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

सभी प्री-वेडिंग रस्मों के बाद 26 फरवरी को रश्मिका और विजय विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस दिन दोनों परिवारों और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में सात फेरे लिए जाएंगे और कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा।

शादी की लोकेशन

यह सभी समारोह उदयपुर के होटल द मोमेंटोस बाय आईटीसी होटल में आयोजित किए जा रहे हैं। रश्मिका और विजय के चाहने वाले उनके लिए सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश साझा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग की तैयारियां पूरी शुरू, जानें हल्दी-मेहंदी से जुड़ी हर डिटेल

बंगाल