होम = मनोरंजन = Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग की तैयारियां पूरी शुरू, जानें हल्दी-मेहंदी से जुड़ी हर डिटेल

Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग की तैयारियां पूरी शुरू, जानें हल्दी-मेहंदी से जुड़ी हर डिटेल

by | Feb 24, 2026 | मनोरंजन

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सगाई की तरह ही यह शादी भी बेहद निजी और सीमित मेहमानों की मौजूदगी में आयोजित की जाएगी। शादी से पहले कपल ने अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलक भी साझा की है।

शादी से पहले पूल पार्टी और खास डिनर

23 फरवरी को रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें एक सजे-धजे डिनर सेटअप की झलक दिखाई दी। पिंक और ग्रीन थीम पर सजी टेबल पर पिंक ट्यूलिप्स, सफेद फूलों की सजावट के साथ हरे सेब और अंगूर रखे नजर आए। ग्रीन नैपकिन पर ‘VIROSH’ नाम का कार्ड रखा था, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

वहीं विजय ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूल पार्टी की झलक दिखाई। एक तस्वीर में इन्फिनिटी पूल में तैरता व्हाइट बीयर पोंग राफ्ट दिखाई दिया, जबकि दूसरी फोटो में वॉलीबॉल नेट के पास दोस्तों संग खेलते हुए सिल्हूट नजर आए। इन तस्वीरों से साफ है कि कपल अपनी शादी से पहले के पलों को खुलकर एंजॉय कर रहा है।

लंबे समय तक छिपाए रखा रिश्ता

रश्मिका और विजय का नाम पिछले कई सालों से साथ जोड़ा जाता रहा है। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग भी फैंस को पसंद आती रही, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

अक्टूबर 2025 में दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी। अब 22 फरवरी 2026 को रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट साझा कर शादी की ओर इशारा किया, जिसे बाद में विजय ने भी रीशेयर किया।

‘VIROSH’ नाम से होगी शादी

रश्मिका ने अपने नोट में बताया कि उनकी वेडिंग सेरेमनी को ‘VIROSH’ नाम दिया गया है। यह नाम फैंस ने ही दोनों को प्यार से दिया था।

अपने संदेश में रश्मिका ने लिखा कि जब उन्होंने खुद अपने रिश्ते के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी, तब फैंस ने उन्हें एक पहचान दी। उन्होंने लिखा कि अब वे अपनी इस नई शुरुआत को फैंस के नाम समर्पित करना चाहते हैं और अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ कहना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने फैंस का लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए आभार भी जताया।

आज होगी मेहंदी सेरेमनी

शादी के जश्न की शुरुआत 24 फरवरी को मेहंदी समारोह से की जाएगी। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। मेहंदी की रस्म के साथ ही वेडिंग सेलिब्रेशन आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

25 फरवरी को हल्दी और संगीत

अगले दिन यानी 25 फरवरी को हल्दी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हल्दी की पारंपरिक रस्म के बाद शाम को संगीत नाइट में डांस और म्यूजिक के साथ जश्न का माहौल रहेगा।

26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

सभी प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के बाद 26 फरवरी को रश्मिका और विजय विवाह सूत्र में बंध जाएंगे। इसी दिन दोनों परिवारों और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें: कंतारा ‘दैव’ विवाद में रणवीर सिंह की कोर्ट में एंट्री, क्या रद्द होगा आपराधिक केस?

बंगाल