होम = Cover Story Latest = Rashmika Vijay Wedding: आज विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका, जानें शादी से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

Rashmika Vijay Wedding: आज विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका, जानें शादी से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

Rashmika Vijay Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वाला यह कपल आखिरकार आज यानी 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। प्री-वेडिंग समारोहों की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं, लेकिन दूल्हा-दुल्हन की आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार अब भी बना हुआ है। शादी से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: विजय-रश्मिका ने PM मोदी को भेजा शादी का न्यौता, प्रधानमंत्री ने कपल को लिखा खास लेटर

कपल आज लेंगे सात फेरे

बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में हल्दी समारोह आयोजित किया गया था, जिसकी कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की गईं। हालांकि अब तक रश्मिका और विजय की स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है, जबकि कुछ अतिथि आज समारोह में शामिल होंगे।

खास बात यह है कि इस विवाह समारोह का नाम ‘द वेडिंग ऑफ वीरोश’ रखा गया है, जो दोनों के नामों को मिलाकर तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा था। प्रधानमंत्री ने विजय के माता-पिता को पत्र लिखकर नवदंपती को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।

रश्मिका-विजय की शादी में शामिल होंगे ये सितारे

इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे शामिल हो रहे हैं। टॉलीवुड के चर्चित निर्देशक तरुण भास्कर, शिव निर्वाणा, वामसी पेडिपल्ली और संदीप रेड्डी वांगा समारोह में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा रश्मिका के करीबी दोस्त राहुल रविंद्रन और आशिका रंगनाथ भी शादी का हिस्सा बनने के लिए पहुंच गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रिसॉर्ट में कड़ी निगरानी रखी गई है। वहीं उदयपुर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

कब और कैसे होंगे विवाह संस्कार?

जानकारी के अनुसार, सुबह 9 से 10 बजे के शुभ मुहूर्त में तेलुगु परंपरा के अनुसार विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। सुबह 10 बजे तक मुख्य वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है। इसके बाद शाम को रश्मिका की ‘कोडावा’ (कूर्ग) परंपरा के अनुसार एक और विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान करते हुए यह शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से संपन्न होगी।

मेहमानों के लिए खास रहेगा भोजन

बता दें कि भव्य शादी में व्यंजनों का भी विशेष इंतजाम किया गया है। तेलंगाना स्टाइल मटन बिरयानी और विभिन्न चिकन डिशेज मेन्यू का हिस्सा होंगी। इसके साथ कर्नाटक की प्रसिद्ध बिसीबेला बाथ और कूर्ग की पारंपरिक पोर्क करी भी परोसी जाएगी। खासतौर पर कोडावा शैली में तैयार पोर्क डिश मेहमानों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद स्थित ताज कृष्णा में भव्य रिसेप्शन आयोजित करने की योजना है, जहां फिल्म और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका के हाथों में लगेगी विजय के नाम की मेहंदी, संगीत सेरेमनी का VIDEO आया सामने

बंगाल