होम = मनोरंजन = रश्मिका मंदाना ने खोला ‘Sikandar’ फ्लॉप होने का राज, शूटिंग के बीच क्यों बदली गई स्क्रिप्ट; जानें वजह

रश्मिका मंदाना ने खोला ‘Sikandar’ फ्लॉप होने का राज, शूटिंग के बीच क्यों बदली गई स्क्रिप्ट; जानें वजह

by | Jan 19, 2026 | मनोरंजन

एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर रिलीज़ से पहले काफी उम्मीदें थीं। सलमान खान की स्टार पावर और टाइगर 3 जैसी हिट फिल्मों के बाद दर्शकों को उम्मीद थी कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। सिकंदर’ में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की असफलता के बाद सलमान खान को भी आलोचना झेलनी पड़ी।

स्क्रिप्ट बदल दी गई थी: रश्मिका मंदाना

करीब एक साल बाद, रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बीच में बदल दी गई थी। जो कहानी उन्हें शुरू में सुनाई गई थी, वह पूरी तरह अलग थी।

तेलुगु जर्नलिस्ट प्रेमा से बातचीत में रश्मिका ने कहा, “मुझे याद है कि मैंने मुरुगदास सर से बातचीत की थी। बेशक, बाद में जो हुआ वह अलग था, लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी, वह कहानी काफी अलग थी। आम तौर पर फिल्मों के साथ ऐसा होता है।”

स्क्रिप्ट क्यों बदली?

रश्मिका ने आगे कहा, “जब आप कहानी सुनते हैं, तो वह एक अलग रूप में होती है। लेकिन फिल्म बनने के दौरान परफॉर्मेंस, एडिटिंग और रिलीज़ की जरूरत के हिसाब से चीजें बदल जाती हैं। सिकंदर के साथ भी यही हुआ। यह आम बात है।”

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्में

साल 2025 रश्मिका के लिए काफी खास रहा। उन्होंने ‘छावा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ जैसी हिट फिल्में दीं। अब वह ‘एनिमल पार्ट 2’, ‘मायसा’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘रेनबो’ जैसी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रही हैं। उनके पास लाइनअप में ‘पुष्पा 3’ भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘King’ ने पहले ही मचाया धमाका, जानें कब होगी शाह रुख खान की फिल्म रिलीज

बंगाल