होम = मनोरंजन = Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका के हाथों में लगेगी विजय के नाम की मेहंदी, संगीत सेरेमनी का VIDEO आया सामने

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका के हाथों में लगेगी विजय के नाम की मेहंदी, संगीत सेरेमनी का VIDEO आया सामने

by | Feb 25, 2026 | मनोरंजन

Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में दोनों की वेडिंग सेरेमनी आयोजित की जा रही है। प्री-वेडिंग समारोहों की झलकियां अब सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

संगीत समारोह की झलकियां वायरल

वेडिंग वेन्यू से सामने आए एक इनसाइड वीडियो में भव्य सजावट ने सबका ध्यान खींचा है। पूरे स्थल को रश्मिका और विजय की खास तस्वीरों से सजाया गया है, जिनमें उनके निजी पलों और वेकेशन की यादगार झलकें दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात संगीत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। बताया जा रहा है कि संगीत की थीम कपल की लव स्टोरी पर आधारित थी और उसी अंदाज में सजावट की गई।

आज हल्दी और मेहंदी की रस्में

बता दें कि यह शादी पूरी तरह निजी और सीमित मेहमानों के बीच रखी गई है। कपल ने मीडिया कवरेज से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है, हालांकि वहां मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आज हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी, जबकि 26 फरवरी को विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

दो परंपराओं में होगा विवाह

रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग परंपराओं के तहत शादी करने का निर्णय लिया है। दिन में तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह होगा, जबकि शाम को कोडावा परंपरा की रस्में निभाई जाएंगी। इस तरह 26 फरवरी को सुबह से लेकर शाम तक जश्न का माहौल रहेगा।

हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन

उदयपुर में शाही अंदाज में शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद स्थित ताज कृष्णा में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। अब फैंस को कपल की आधिकारिक वेडिंग तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में आएंगे ये मेहमान, देखें पूरी गेस्ट लिस्ट

बंगाल