होम = मनोरंजन = राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी उपासन ने बेटा-बेटी को दिया जन्म

राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी उपासन ने बेटा-बेटी को दिया जन्म

Ram Charan blessed with twins: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रामचरण बीती शनिवार को जुड़वा बच्चों के पिता बन गए। खबर है कि उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। इस बड़ी खुशखबरी की पुष्टि खुद राम चरण के पिता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए की, जिससे उनके प्रशंसकों और पूरे कोनिडेला परिवार में जश्न का माहौल है।

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी

एक्टर चिरंजीवी ने लिखा, ‘अत्यधिक खुशी और आभार के साथ, हमें ये बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि राम चरण-उपासना को जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे बच्चों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए आनंद और दैवीय आशीर्वाद का क्षण है। हम सभी के प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी हैं। चिरंजीवी और सुरेखा।’

3 साल बाद दोबारा पिता बने रामचरण

राम चरण-उपासना की शादी के 10 साल बाद साल 2023 में उनके घर पहली संतान के रूप में बेटी ‘क्लिन कारा’ का जन्म हुआ था। अब, 2026 में जुड़वा बच्चों के आगमन के साथ उनका परिवार पूरा हो गया है। कोनिडेला परिवार के लिए यह पिछले कुछ वर्षों में खुशियों का एक बड़ा सिलसिला रहा है।

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी