होम = Cover Story Global = फिल्म केरल स्टोरी-2 पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- अच्छी खबर, इसे कोई नहीं देख रहा

फिल्म केरल स्टोरी-2 पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- अच्छी खबर, इसे कोई नहीं देख रहा

Rahul Gandhi on The Kerala Story 2: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फिल्म द केरल स्टूोरी-2: गोज़ बिओंड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं और यह अच्छी बात है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आज फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल तेजी से प्रोपेगैंडा के रूप में किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा- इस फिल्म को कोई देखने नहीं जा रहा

केरल के इडुक्की जिले के कुट्टिकनम स्थित एक कॉलेज में छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। एक छात्र ने फिल्मों के प्रोपेगैंडा के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल पूछा था। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि “अच्छी खबर यह है कि ‘केरल स्टोरी’ खोखली लगती है और लोग इसे देखने नहीं जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इससे यह भी जाहिर होता है कि कई लोग केरल की परंपराओं और संस्कृति को सही तरह से समझ नहीं पाए हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज फिल्मों, टेलीविजन और मीडिया को नफरत फैलाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनका उपयोग लोगों को बदनाम करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स और CBFC को नोटिस जारी, केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

बंगाल