होम = मनोरंजन = Priyanka Chopra : प्रियंका ने विदेश में मनाई पारंपरिक दिवाली, बेटी मालती संग की लक्ष्मी पूजा

Priyanka Chopra : प्रियंका ने विदेश में मनाई पारंपरिक दिवाली, बेटी मालती संग की लक्ष्मी पूजा

by | Oct 22, 2025 | मनोरंजन

Priyanka Chopra : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस साल दिवाली का त्योहार विदेश में परिवार और दोस्तों के बीच बड़ी ही खूबसूरती से मनाया है। देश से दूर रहते हुए भी प्रियंका ने भारतीय परंपराओं का पूरा सम्मान किया और अपने घर को सजाकर लक्ष्मी पूजन किया। उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ मिलकर इस त्यौहार को खास बनाया।

मालती और दोस्तों के साथ बनी दीवाली

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की और लिखा, “थोड़ा सा ये और बहुत कुछ वो… यह दिवाली दिल से भरी हुई थी। इस त्योहार को उन लोगो के साथ मनाना जिन्होंने पहली बार इसकी रौनक देखी, मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा, खासतौर पर मालती के दोस्तों के लिए। सभी को दिवाली और नए साल की ढेरों शुभकामनाएं। यह साल सभी के जीवन में प्रेम, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।”

देसी अंदाज़ में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में प्रियंका सफेद पारंपरिक परिधान में लक्ष्मी पूजा करती नज़र आ रही हैं। उनके साथ पति निक जोनस और मां डॉ. मधु चोपड़ा भी पूजा में सम्मिलित हुए। पूजा के बाद प्रियंका ने लाल रंग के खूबसूरत शरारा सेट में दिवाली पार्टी अटेंड की, जिसमें वे बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखीं।

विदेश में गूंजी भारतीय परंपरा की गूंज

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित किया कि चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हों, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से उनका जुड़ाव अटूट है। उनकी दिवाली पार्टी में भारतीय सजावट, रोशनी और पारंपरिक संगीत का मेल देखने को मिला, जिससे यह जश्न एक यादगार शाम में तब्दील हो गया।

ये भी पढ़े – Ek Deewane ki Deewaniyat Review: हर्षवर्धन राणे की इमोशनल फिल्म, ‘Thamma’ से कड़ी टक्कर!

नए साल के लिए दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री ने अपने फैंस और चाहने वालों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि आने वाला साल सभी के लिए खुशियों, सफलता और प्रेम से भरा हो।

बंगाल