होम = Cover Story Top = PM मोदी ने आशा भोसले की सेहत को लेकर जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना

PM मोदी ने आशा भोसले की सेहत को लेकर जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Asha Bhosle admitted to Hospital: आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से पूरे देश में चिंता का माहौल है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिग्गज गायिका के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई। वहीं, सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्रधानमंत्री के साथ-साथ देशभर के प्रशंसक भी उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

PM ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देशभर में चिंता की लहर दौड़ गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके प्रति अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

आशा भोसले हैं आईसीयू में भर्ती

आशा भोसले की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह मुंबई के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उन्हें 11 अप्रैल की शाम कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी जटिलताओं के चलते दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, उनकी पोती जनाई भोसले ने बयान जारी कर बताया कि अत्यधिक थकान और छाती में संक्रमण के कारण गायिका को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।