Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों से लेकर राजनीति तक, उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन इस बार उनकी चर्चा निजी जिंदगी के कारण हो रही है। हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी Jyoti Singh उनके घर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत पुलिस ने किया। इस बीच फैमिली ड्रामा ने सुर्खियां बटोरी और माना जा रहा है कि यह पवन सिंह की राजनीतिक छवि पर असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के शो के नाम पर लाखों की ठगी, चार आरोपियों पर केस दर्ज
पवन सिंह की संपत्ति और कर्ज
चुनावी हलफनामे के अनुसार, पवन सिंह की कुल संपत्ति 16 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक है। वहीं उनके ऊपर करीब 1 करोड़ रुपये का कर्ज भी दर्ज है। पेशे से पवन सिंह सामाजिक सेवा और बिजनेस में जुड़े हैं। उनकी पत्नी किसी पेशे में सक्रिय नहीं हैं।
शिक्षा और आय का विवरण
पवन सिंह ने आदर्श जनता प्राइमरी संस्कृत स्कूल, भोजपुर से 10वीं पास की है (2004)। उनके टैक्स रिटर्न के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में आय करीब 51 लाख रुपये रही। पिछले पांच वर्षों में उनकी आय 16 लाख से 51 लाख रुपये के बीच रही। हलफनामे में उन्होंने अपने ऊपर लगे कुछ गंभीर आरोपों का भी उल्लेख किया है।
महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
पवन सिंह के पास लग्जरी कारों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और लगभग 95 लाख रुपये की रेंज रोवर जैसी कारें हैं।
ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स और CBFC को नोटिस जारी, केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

