parineeti chopra pregnant news : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बेहद खुशखबरी साझा की है। परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशखबरी दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि अब उनकी जिंदगी में एक नया मुकाम आने वाला है ।
तस्वीर साझा कर दिया खुशखबरी
परिणीति ने एक तस्वीर साझा की,जिसमें एक खूबसूरत केक दिख रहा है, जिस पर नन्हे कदमों के निशान बने हुए हैं। इस केक पर लिखा था, 1+1=3, जो कि यह संकेत था कि परिणीति और राघव जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि,परिणीति ने सीधे तौर पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया, लेकिन उनके पोस्ट का संदेश स्पष्ट था।
ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का स्टैंड-अप कॉमेडियन्स पर सख्त रुख,कहा-सिर्फ कोर्ट में नहीं,सोशल मीडिया पर भी माफी मांगो
इस पोस्ट के साथ परिणीति ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ विदेश में घूमते हुए नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं और खुशी-खुशी साथ समय बिता रहे हैं। वीडियो के साथ परिणीति ने लिखा,हमारी छोटी सी दुनिया रास्ते में है…बेहिसाब रूप से धन्य महसूस कर रही हूं।
फैंस और बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
परिणीति के इस ऐलान पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सबसे पहले बधाई देते हुए पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया। इसके अलावा, कई फैंस ने भी परिणीति को शुभकामनाएं दीं और उनके मदरहुड जर्नी को लेकर उत्सुकता जाहिर की। परिणीति और राघव के फैंस और बॉलीवुड दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। परिणीति और राघव के लिए यह पल सचमुच खास है और उनकी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी ने उनके फैंस के दिलों में भी एक नई खुशी का संचार किया है।

