होम = मनोरंजन = October Box Office: दिवाली पर धमाका, रिलीज होंगी वरुण धवन से आयुष्मान तक की फिल्में

October Box Office: दिवाली पर धमाका, रिलीज होंगी वरुण धवन से आयुष्मान तक की फिल्में

by | Sep 10, 2025 | मनोरंजन

October box office: हर महीने थिएटर में नई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन अक्टूबर में सिनेमाघरों में बड़ा धमाका होने वाला है। दिवाली के मौके पर दर्शकों के लिए रोमांस से लेकर हॉरर-कॉमेडी तक का एंटरटेनमेंट पैकेज तैयार है। आइए देखते हैं अक्टूबर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

2 अक्टूबर – सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसका गाना बिजुरिया पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है।

16 अक्टूबर – दुल्हनियां ले आएगी

खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा स्टारर यह फिल्म अकशादिया लामा द्वारा निर्देशित है। पारिवारिक ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

21 अक्टूबर – एक दीवाने की दीवानियत

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी रोमांटिक ड्रामा लेकर आ रही है। मिलाप जावेरी की इस फिल्म में पुरानी यादों और मॉडर्न बीट्स का शानदार मिक्स देखने को मिलेगा।

21 अक्टूबर – थामा

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की यह फिल्म साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।

31 अक्टूबर – ताज स्टोरी

परेश रावल अभिनीत यह सामाजिक ड्रामा तुषार अमरीश गोयल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी नजर आएंगे।

31 अक्टूबर – वन टू चा चा चा

त्योहार के सीजन में परिवार संग देखने के लिए यह कॉमेडी फिल्म परफेक्ट है। अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आशुतोष राणा, मुकेश तिवारी, अभिमन्यु सिंह और न्यारा बनर्जी जैसे सितारे हैं।