National Film Awards 2025 : दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस समारोह में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नामी-गिरामी हस्तियों को सम्मानित किया। इस बार का नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी कई मायनों में खास रही क्योंकि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और एक्टर रानी मुखर्जी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
शाहरुख और रानी की ऐतिहासिक जीत
शाहरुख खान को 33 साल लंबे करियर में पहली बार यह सम्मान मिला। उन्हें फिल्म जवान में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) चुना गया।
बड़े सम्मान और मुख्य पुरस्कार
- दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को इस वर्ष के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- विधु विनोद चोपड़ा की चर्चित फिल्म 12वीं फेल (हिंदी) ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
- एक्टर विक्रांत मैसी को भी 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
- करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का सम्मान दिया गया।
- निर्देशक सुदिप्तो सेन को द केरल स्टोरी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
म्यूजिक और सिंगिंग कैटेगरी को भी किया गया सम्मानित
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पी. वी. एन. एस. रोहित (बेबी – तेलुगु)
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (चलया – जवान)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गाने): जी. वी. प्रकाश कुमार (वाथी – तमिल)
- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: हर्षवर्धन रमेश्वर (एनिमल)
- बेस्ट लिरिक्स: कसरला श्याम (बालागम)
- बेस्ट कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (ढिंढोरा बाजे रे – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी
- सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: फ्लावरिंग मैन
- सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर निर्देशन: द फर्स्ट फिल्म
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक (गैर-फीचर): माऊ: द स्पिरिट ड्रीम्स ऑफ चेराव
तकनीकी कैटेगरी में विजेता
- बेस्ट सिनेमाटोग्राफी: प्रसांतानु मोहापात्रा (द केरला स्टोरी)बेस्ट स्क्रिप्ट (ओरिजिनल): साई राजेश / रामकुमार बालकृष्णन (बेबी / पार्किग)
- बेस्ट डायलॉग राइटिंग: दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
- बेस्ट साउंड डिजाइन: सचिन सुदीकरण, हरिहरन मुरलीधरन (एनिमल)
- बेस्ट एडिटिंग: मधुन मुरली (पूक्कालम)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मोहनदास (2018 – मलयालम)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सचिन लोवलेकर, दिव्या, निधि गंभीर (सैम बहादुर)
- बेस्ट मेकअप: श्रिकांत देसाई (सैम बहादुर)
- बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी: नंदू, प्रद्वी (हनुमान)
ये भी पढ़े – मां बनने वाली है कैटरीना कैफ, बेबी बंप की शेयर की फोटो, फैन्स बोले…
यह नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह (National Film Awards 2025) भारतीय सिनेमा की विविधता और रचनात्मकता का शानदार उत्सव साबित हुआ। खासकर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारों की पहली जीत ने इस अवॉर्ड नाइट को ऐतिहासिक बना दिया।

