होम = मनोरंजन = मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई 

मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई 

by | Sep 21, 2025 | मनोरंजन

Mohanlal wins Dadasaheb Phalke Award:  मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल विश्वनाथन नायर को 2023 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। यह देश में सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। 65 साल के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को यह पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोहनलाल उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों से मलयालम सिनेमा और थिएटर में उनका योगदान प्रेरणादायक है, और तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। पीएम ने कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेंगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मोहनलाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी कला और योगदान की विरासत भारत की रचनात्मक भावना को लगातार प्रेरित करती रहेगी।

मोहनलाल की प्रमुख फिल्में और उपलब्धियां

मोहनलाल की चर्चित फिल्मों में थानमात्रा, दृश्यम, वानप्रस्थम, मुंथिरिवल्लिकल थलिर्कुम्बोल और पुलीमुरुगन शामिल हैं। सहज अभिनय और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले मोहनलाल को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नौ केरल राज्य पुरस्कार और अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।

 

बंगाल