Gustaakh Ishq Release date : फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क'(Gustaakh Ishq) की स्टार कास्ट का खुलासा हो गया है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी, जिसे लेकर मनीष मल्होत्रा ने एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में मनीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।
‘गुस्ताख इश्क’ का एक डिटेल पोस्टर शेयर करते हुए मनीष ने लिखा- ‘बचपन से ही मुझे सिनेमा से एक गहरा प्यार रहा है. कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक, और वो फीलिंग्स जो क्रेडिट रोल के बाद भी दिल में बसी रहती हैं। उस प्यार ने मुझे आकार दिया है और आज ये मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है कि मैं एक सपना पूरा होते हुए देख रहा हूं। इस नवम्बर, एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेरी पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’… कुछ पागल जैसा… थिएटर्स में रिलीज होगी। एक फिल्म जो जुनून, कविता और हर रूप में प्यार के जश्न से जन्मी है।’

‘गुस्ताख इश्क’ की शूटिंग 9 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी और अब इसे नवंबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. मनीष मल्होत्रा ने अपने पोस्ट के आखिर में बताया कि वो इस सोमवार (25 अगस्त को) फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट शेयर करने वाले हैं।
ये भी पढ़े : Big Boss 19 : 21 साल की अशनूर कौर करोड़ों की मालकिन, सलमान खान के शो में करेंगी धमाकेदार एंट्री!

