होम = मनोरंजन = मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बाफ्टा और बॉक्स ऑफिस दोनों पर रचा इतिहास

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बाफ्टा और बॉक्स ऑफिस दोनों पर रचा इतिहास

BAFTA Winner Boong: मणिपुरी सिनेमा का गौरव बढ़ाते हुए फिल्म ‘बूंग’ ने 2026 में बाफ्टा अवॉर्ड जीतकर भारत को पहला मौका दिलाया जब कोई भारतीय फिल्म बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीती। यह ऐतिहासिक जीत मणिपुर और पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

और अब, 6 मार्च 2026 को री-रिलीज होने के बाद, ‘बूंग’ ने एक करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया, जिससे यह मणिपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई। यह फिल्म न केवल ग्लोबल मंच पर चमकी, बल्कि घरेलू दर्शकों तक भी अपनी भावुक कहानी के जरिए पहुंची और रिकॉर्ड बना दिया।

डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी का कमाल

लक्ष्मीप्रिया देवी की ये डेब्यू फिल्म ने हॉलीवुड की बड़ी हिट्स जैसे जूटोपिया 2 और लिलो एंड स्टिच को पीछे छोड़ते हुए बाफ्टा जीता। फिल्म की सफलता ने मणिपुरी सिनेमा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की विविधता को उजागर किया।

‘बूंग’ की कहानी: एक लड़के की भावुक यात्रा

फिल्म की कहानी गुगुन किपगेन द्वारा निभाए गए छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है। उसकी परवरिश सिंगल मदर मंदाकिनी (बाला हिजाम निंगथौजाम) ने की है। बच्चा अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ मिलकर अपने लापता पिता की खोज पर निकलता है। यह फिल्म उम्मीद, मुश्किलों का सामना करने की ताकत और माँ-बेटे के रिश्ते जैसे भावनात्मक मुद्दों को बेहद संवेदनशील ढंग से दर्शाती है।

ग्लोबल फेस्टिवल्स में पहचान

‘बूंग’ का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इसके बाद फिल्म ने वारसॉ, साओ पाउलो, एडिलेड और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी जगह बनाई। हर जगह इसकी सादगी, दिल छू लेने वाली कहानी और मजबूत अभिनय की तारीफ हुई। ‘बूंग’ न सिर्फ मणिपुरी सिनेमा का गौरव बढ़ाती है, बल्कि भारतीय फिल्मों की वैश्विक स्तर पर पहचान के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: 5 राज्यों में चुनावी बिगुल! बंगाल में दो चरण, असम-केरल समेत चार राज्यों में एक साथ वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

बंगाल