होम = मनोरंजन = कपिल शर्मा को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच से पकड़ा

कपिल शर्मा को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच से पकड़ा

by | Sep 27, 2025 | मनोरंजन

Kapil Sharma : कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल के 24 परगना से पकड़ा गया।

मेल के जरिए मांगी 1 करोड़ की फिरौती

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलीप चौधरी ने कपिल शर्मा को मेल भेजकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इतना ही नहीं, उसने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा होने का दावा भी किया। अब मुंबई पुलिस जांच कर रही है कि क्या वास्तव में आरोपी का इन गैंग्स से कोई संबंध है या सिर्फ झूठा दावा किया गया।

कपिल शर्मा के कैफे पर दो बार फायरिंग

  • बीते दिनों कपिल शर्मा मुश्किल वक्त से गुजरे हैं। उनके कनाडा स्थित कैफे पर दो बार फायरिंग हो चुकी है।
  • पहली बार फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी।
  • दूसरी बार जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
  • इन घटनाओं के बाद कॉमेडियन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खुली धमकियां भी मिली थीं।

सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार धमकियों और फायरिंग की घटनाओं ने कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी वजह से मुंबई पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

बंगाल