होम = मनोरंजन = माधुरी दीक्षित का canada show, 3 घंटे की देरी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

माधुरी दीक्षित का canada show, 3 घंटे की देरी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

by | Nov 4, 2025 | मनोरंजन

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी डांस और स्टाइल की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर गर्मागरम बहस छिड़ गई है। इसकी वजह बनी उनका कनाडा में आयोजित एक शो, जिसमें माधुरी तीन घंटे की देरी से पहुंचीं।

शो को समय की बर्बादी बताया गया

शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें लिखा था, – “अगर मैं आपको एक सलाह दे सकता हूं तो ये है कि माधुरी दीक्षित के टूर में शामिल न हों, अपना पैसा बचाएं।”

वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। किसी ने लिखा, “बुरी तरह से ऑर्गनाइज्ड”, तो किसी ने कहा, समय की बर्बादी”। फैंस और अन्य दर्शक शो के दौरान हुई देरी से काफी निराश नजर आए।

माधुरी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

इस मामले में माधुरी और उनकी टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, उनकी कुछ फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करते भी दिखे।

वर्कफ्रंट की बात करें

वर्कफ्रंट पर माधुरी आखिरी बार फिल्म ‘Maja Ma’ (2022) में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ गजराज राव जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके पहले उन्होंने मल्टी-स्टारर फिल्म टोटल धमाल’ में भी काम किया था।

इसके अलावा माधुरी डांस रिएलिटी शोज़ की जज के तौर पर भी सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माधुरी के शो की देरी और फैंस की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा का केंद्र बनी हुई है।