होम = मनोरंजन = अगस्त के आखिरी हफ्ता लगेगा ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महाकुंभ, थ्रिलर से लेकर रोमांस तक ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

अगस्त के आखिरी हफ्ता लगेगा ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महाकुंभ, थ्रिलर से लेकर रोमांस तक ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

by | Aug 26, 2025 | मनोरंजन

New ott releases : अगस्त का अंतिम सप्ताह ओटीटी दर्शकों के लिए खास होने जा रहा है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो हर जॉनर के दर्शकों के लि कुछ न कुछ खास लेकर आएंगी. रोमांटिक ड्रामा से लेकर थ्रिलर और एक्शन तक, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की भरमार रहेगी. पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’, मार्वल की सुपरहीरो फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’, जैकी चैन की एक्शन से भरपूर ‘कराटे किड: लीजेंड्स’ और युवाओं को प्रेरित करती सीरीज़ ‘हाफ सीए सीजन 2’ इस हफ्ते रिलीज होने वाले प्रमुख टाइटल्स में शामिल हैं. आइए डालते हैं एक नजर इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज़ लिस्ट पर

इस हफ्ते की बड़ी ओटीटी रिलीज

थंडरबोल्ट्स (Marvel: Thunderbolts)

  • रिलीज डेट: 27 अगस्त 2025
  • प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
  • मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ये नई पेशकश दर्शकों को एक बार फिर सुपरहीरो की रोमांचक दुनिया में ले जाएगी.

हाफ सीए सीजन 2

  • रिलीज डेट: 27 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो / एमएक्स प्लेयर
  • यह सीरीज़ सीए बनने की चाह रखने वाले छात्रों की ज़िंदगी की जद्दोजहद को दिखाती है.

बार्बी मिस्ट्रीज

  • रिलीज डेट: 28 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • बार्बी और उसकी दोस्तों की एक पॉडकास्टिंग के दौरान रोमांचक रहस्यमयी घटनाओं से भरी कहानी.

द थर्सडे मर्डर क्लब

  • रिलीज डेट: 28 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • बुज़ुर्गों की एक टोली मिलकर सुलझाती है एक मर्डर मिस्ट्री.

लव अनटैंगल्ड (Love Untangled)

  • रिलीज डेट: 29 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • कोरियन रोमांस ड्रामा जो किशोरों की आत्म-स्वीकृति और प्यार की कहानी को बयां करता है.

टू ग्रेव्स (Two Graves)

  • रिलीज डेट: 29 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • बदले की भावना से भरी एक दादी की दिल छू लेने वाली कहानी.

मेट्रो इन दिनों

  • रिलीज डेट: 29 अगस्त 2025
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म चार अलग-अलग प्रेम कहानियों को एक साथ बुनती है.

सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज

  • रिलीज डेट: 29 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम / एमएक्स प्लेयर
  • कश्मीर की पहली महिला रेडियो सिंगर नूर बेगम की सशक्त और प्रेरणादायक कहानी.

कराटे किड: लीजेंड्स

  • रिलीज डेट: 30 अगस्त 2025
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • जैकी चैन और राल्फ मैकियो की वापसी, एक नए कराटे योद्धा की प्रेरक यात्रा के साथ.

किंगडम

  • रिलीज डेट: 27 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
  • भाई की तलाश में निकला कांस्टेबल एक क्रूर गैंगस्टर से टकराता है  एक हाई ऑक्टेन थ्रिलर.

इस हफ्ते का कंटेंट लाइनअप हर उम्र और रुचि के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. चाहे आप सस्पेंस के शौकीन हों, लव स्टोरीज़ पसंद करते हों या फिर मार्शल आर्ट्स एक्शन से रोमांचित होते हों ओटीटी पर इस हफ्ते बोर होने का कोई सवाल ही नहीं उठता. तो तैयार हो जाइए अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करने के लिए और एंटरटेनमेंट की इस झड़ी का मज़ा उठाइए.

बंगाल