होम = मनोरंजन = कुनिका सदानंद और कुमार सानू के रिश्ते पर बेटे अयान ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

कुनिका सदानंद और कुमार सानू के रिश्ते पर बेटे अयान ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

by | Sep 11, 2025 | मनोरंजन

Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस 19 की प्रतियोगी और दिग्गज अभिनेत्री कुनिका सदानंद हाल के दिनों में घर के भीतर अपनी मजबूत शख्सियत और बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब शो के बाहर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, कुनिका के बेटे अयान लाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां के मशहूर गायक कुमार सानू के साथ रहे रिश्ते पर खुलकर बात की और उसे “बेहद जहरीला” करार दिया।

अयान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अयान, जो पिछले हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में अपनी मां का हौसला बढ़ाने बिग बॉस हाउस पहुंचे थे, उन्होंने सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बचपन से ही उन्होंने मां को अलग-अलग रिश्तों में देखा है। कुछ रिश्ते बेहद अच्छे और संवेदनशील रहे, जबकि कुछ रिश्ते मुश्किल और कड़वे अनुभवों से भरे हुए।

कुमार सानू और मां के रिश्ते पर बोलते हुए अयान ने कहा “जब मम्मी उनके गाने गाती थीं, तो मुझे समझ नहीं आता था कि वो बार-बार वही गाने क्यों गा रही हैं। बाद में मुझे पता चला कि उन्हें कुमार सानू बतौर गायक बहुत पसंद थे। लेकिन गूगल पर सर्च करने के बाद मुझे मालूम हुआ कि दोनों एक रिलेशनशिप में भी थे। लोग कहते हैं ये रिश्ता 27 साल चला, जबकि सच्चाई ये है कि मम्मी की उम्र तब 27 साल थी जब ये रिश्ता शुरू हुआ और जब वह 35 साल की थीं, तभी मैंने जन्म लिया।”

बहुत तीव्र और जहरीला रिश्ता था

अयान ने आगे कहा कि उनकी मां ने खुद स्वीकार किया था कि यह रिश्ता बेहद गहरा और जुनूनी था, लेकिन उतना ही जहरीला भी। वो अब उस आदमी से प्यार नहीं करतीं, लेकिन उस समय उन्होंने उसे अपने जीवन का अहम हिस्सा माना। उन्होंने मुझे कहा था कि हर किसी को अपने जीवन में एक बार इतना तीव्र और सच्चा प्यार ज़रूर अनुभव करना चाहिए, लेकिन यह रिश्ता बहुत ज़हरीला था।

कुनिका ने भी जताई थी कड़वाहट

इससे पहले खुद कुनिका सदानंद ने भी सिद्धार्थ कानन के साथ एक बातचीत में कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि दोनों केवल स्टेज परफॉर्मेंस या शो में साथ दिखाई देते थे, लेकिन असल जिंदगी में वह उनके लिए सब कुछ संभालती थीं। कुनिका ने कहा था मैं उनके कपड़े चुनती थी, उनके शो की तैयारियां करती थी। वह मेरे लिए पति जैसे थे और मैं खुद को उनकी पत्नी जैसा मानती थी। लेकिन बाद में उनके बारे में जो बातें सामने आई, उन्होंने मेरा दिल तोड़ दिया। मुझे लगा जैसे हमारा रिश्ता शकुंतला और दुष्यंत जैसा था।

ये भी पढ़े“Jolly LLB 3” का ट्रेलर रिलीज: दो जॉली आमने-सामने, कोर्टरूम में छिड़ी जंग, जानें रिलीज डेट

इस खुलासे ने बिग बॉस 19(Bigg Boss 19) के बाहर भी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर फैंस अयान की ईमानदारी और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे शो की पब्लिसिटी से जोड़कर भी देख रहे हैं।

बंगाल