होम = मनोरंजन = फिल्म ‘King’ ने पहले ही मचाया धमाका, जानें कब होगी शाह रुख खान की फिल्म रिलीज

फिल्म ‘King’ ने पहले ही मचाया धमाका, जानें कब होगी शाह रुख खान की फिल्म रिलीज

by | Jan 19, 2026 | मनोरंजन

King Release Date: बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान हमेशा अपनी वापसी से तहलका मचाते हैं। 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद अभिनेता ने लगभग पांच साल का ब्रेक लिया। इस लंबे इंतजार के बाद जब उन्होंने वापसी की, तो 2023 में एक के बाद एक ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

पिछले तीन साल से शाह रुख खान अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं। उनकी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में ‘किंग’ का नाम शामिल है। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब दर्शक केवल फिल्म की रिलीज़ डेट का इंतजार कर रहे हैं।

‘किंग’ कब होगी रिलीज?

फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में ‘किंग’ को लेकर अपडेट साझा किया है। इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की रिलीज़ डेट जल्द ही घोषित की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 25 दिसंबर 2026 के आसपास बड़े पर्दे पर दिखाई जा सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर डेट की घोषणा नहीं की है।

स्टार कास्ट और कहानी

‘किंग’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें शाह रुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस फिल्म से सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें : AR Rahman controversy: भेदभाव बयान पर बवाल के बाद एआर रहमान का सामने आया रिएक्शन, VIDEO जारी कर दी सफाई

बंगाल