Katrina Kaif Baby Boy : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़ी के घर 7 नवंबर 2025 को बेटे का जन्म हुआ। विक्की कौशल ने अपनी खुशी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा कि उनका “खुशियों का बंडल” अब उनके जीवन में शामिल हो गया है।
विक्की कौशल ने शेयर किया खास पोस्ट
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ब्लेस्ड। हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद से हमने बेबी बॉय का वेलकम किया है। 7 नवंबर 2025। कैटरीना और विक्की।”
उनके इस पोस्ट पर सेलिब्रिटी और फैंस की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। करीना कपूर ने लिखा, “कैट बॉय मम्मा क्लब में आपका स्वागत है। आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।” वहीं, आयुष्मान खुराना ने लिखा, “बेस्ट न्यूज। मुबारक हो।” प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खुशी में हिस्सा लेते हुए बधाई दी।

फैंस और सेलिब्रिटीस का उत्साह
विक्की और कैटरीना के पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लाखों फैंस ने लाइक किया। सोशल मीडिया पर दोनों के लिए ढेरों शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। फैंस ने लिखा कि उनका बेटा अपने मम्मा-पापा की तरह ही स्टार बनेगा।
सितंबर में हुई थी प्रेग्नेंसी की
कपल ने इस साल सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कैटरीना कैफ ने अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की और लिखा था:
“हम अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर खुशी और शुक्रगुजार दिलों के साथ शुरू करने जा रहे हैं।”
शादी और निजी जिंदगी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में बड़े धूमधाम से शादी की थी। यह उनकी पहली पेरेंटहुड की खुशी है, और फैंस इस जोड़ी की नई जिंदगी के इस खास मोड़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

