Karishma Sharma : मुंबई की भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा के साथ बड़ा हादसा हो गया। अचानक चलती ट्रेन से कूदने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस समय वह अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
करिश्मा शर्मा “रागिनी एमएमएस रिटर्न्स” और “प्यार का पंचनामा” जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में हादसे की पूरी जानकारी साझा की है।
डर के कारण लिया खतरनाक फैसला
करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह शूटिंग के लिए चर्चगेट जा रही थीं और उस दौरान साड़ी पहनी हुई थी। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ीं, उसकी रफ्तार तेज हो गई। इस बीच उन्होंने देखा कि उनके दोस्त ट्रेन पकड़ नहीं पाए और प्लेटफॉर्म पर ही रह गए। दोस्तों को पीछे छूटते देख वह घबरा गईं और डर के कारण चलती ट्रेन से कूद पड़ीं।

Karishma Sharma
सिर और पीठ पर गंभीर चोट
ट्रेन से कूदने के बाद करिश्मा पीठ के बल गिर गई और उनकी सिर और पीठ पर गहरी चोट आई है। उन्होंने बताया कि उनके सिर में सूजन आ गई है और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने उनकी एमआरआई कराने की सलाह दी है ताकि यह साफ हो सके कि सिर की चोट कितनी गंभीर है।
ये भी पढ़े – Mannu Kya Karegga Review : उत्तराखंड की वादियों में गढ़ी ‘मासूम’ मोहब्बत की कहानी
मजबूत बने रहने की कोशिश
अपनी इंस्टा स्टोरी में करिश्मा (Karishma Sharma) ने लिखा, “मेरी हालत अभी दर्दनाक है, लेकिन मैं हिम्मत नहीं हार रही हूं। मुझे एक दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।”

