Two Much With Kajol and Twinkle : हाल ही में लॉन्च हुआ चैट शो Two Much With Kajol and Twinkle फिर से सुर्खियों में है। इस बार शो का एपिसोड खासा चर्चित रहा, जिसमें होस्ट्स काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आए। एपिसोड में होने वाले खुलासे और एक विवादित बहस ने दर्शकों का ध्यान अपनी और खीचा लिया।
काजोल, ट्विंकल और करण जौहर से असहमत जाह्नवी
शो के दौरान, एक सवाल यह उठाया गया कि क्या फिजिकल चीटिंग से ज्यादा नुकसानदेह इमोशनल चीटिंग है। काजोल, ट्विंकल और करण जौहर ने फिजिकल चीटिंग की तुलना में इमोशनल चीटिंग को ज्यादा गंभीर बताया। वहीं, जाह्नवी कपूर ने इस दृष्टिकोण से असहमति जताई और कहा कि दोनों ही तरह की चीटिंग चीचिंग ही होती है।
ट्विंकल खन्ना ने कहा “रात गई बात गई”
ट्विंकल खन्ना ने जाह्नवी को यह समझाने की कोशिश की कि वह अभी युवा हैं और उन्होंने वो सब अनुभव नहीं किया जो बड़े उम्र के लोग देख चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा, “रात गई, बात गई,” जिससे यह संकेत दिया गया कि फिजिकल चीटिंग पर ज्यादा फोकस नहीं करना चाहिए। जाह्नवी ने इसे पूरी तरह अस्वीकार किया और कहा कि किसी भी तरह की चीटिंग को कमतर नहीं आंकना चाहिए।
टिप्पणी पर ट्विंकल खन्ना हो रही है ट्रोल
इस विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर ट्विंकल और काजोल को जमकर ट्रोल हो रही है। एक यूजर्स ने कहा कि फिजिकल चीटिंग को सामान्य या स्वीकार्य बताना अनुचित है। और दूसरे यूजर ने लिखा कि जाह्नवी कपूर ने इस बहस में परिपक्वता दिखाई, जबकि काजोल और ट्विंकल के बयान को गलत और विवादित बताया।
ट्विंकल के बयान से फैंस हुए नाराज
सोशल मीडिया पर कई लोग ट्विंकल के “रात गई बात गई” वाले बयान पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कुछ ने इसे एक हाई सोसाइटी पत्नी का लिबरल नजरिया बताया, जबकि कुछ ने प्राइम वीडियो से सवाल उठाया कि इस तरह की सामग्री क्यों प्रसारित की जा रही है।
इस एपिसोड ने स्पष्ट कर दिया कि चाहे अनुभव अधिक हो या उम्र बड़ी, नए नजरिए और सिद्धांतों की कदर करना जरूरी है, और दर्शक इस बहस में खुद ही न्याय करने के लिए तैयार हैं।

